{"_id":"6783116a86d017c8570380b5","slug":"hospital-blower-is-not-working-for-three-days-patients-are-troubled-ambala-news-c-36-1-sknl1017-135830-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीन दिन से अस्पताल के ब्लोअर बंद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीन दिन से अस्पताल के ब्लोअर बंद, मरीज परेशान
विज्ञापन
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के वार्ड में ब्लोअर न चलने पर घर से लाए हुए कंबल लेकर पड़े मरीज: स
- फोटो : गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई करती पुलिस।
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में पिछले तीन दिन से फाल्ट आने के कारण अस्पताल का ब्लोअर बंद पड़े हैं। स्थिति यह है कि अस्पताल के वार्डों में दाखिल मरीजों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। अस्पताल के वार्डों में सरकारी कंबल भी कम पड़ने लगे हैं। इसलिए मजबूरन मरीजों और तीमारदारों को घरों से कंबल और रजाइयां मंगानी पड़ रही हैं।
उधर, अस्पताल प्रबंधन की तरफ से यह ब्लोअर नहीं चलने का कारण अस्पताल के ट्रांसफार्मर के पार्ट में खराबी बताया जा रहा है। जो बिजली निगम से जुड़ा नहीं है। इसलिए इस पार्ट को संबंधित एजेंसी की तरफ से मगाया है। अब उसके आने का इंतजार है तभी ब्लोअर चल पाएंगे। दरअसल, छावनी नागरिक अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए सेंट्रल एसी यानी ब्लोअर की सुविधा है।
फाल्ट में उलझे रहे कर्मचारी
अस्पताल में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। एक पर लोड है तो दूसरा वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रखा है। एक पर तो पूरी बिल्डिंग का लोड डाल रखा है जो सुचारू रूप से चल रहा है। तीन दिन पहले जैसे ही सेंट्रल एसी का लोड डाल रहे थे तो बार-बार ट्रिप हो रहा था। पहले तो दो दिन कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में उलझे रहे। एसी प्लांट कर्मचारी जहां ट्रांसफार्मर में दिक्कत की बात कह रहे थे तो वहीं बिजली कर्मचारी एसी प्लांट में भी तकनीकी खराबी होने की बात बोलकर पल्ला झाड़ रहे थे। अब समस्या का पता लगने पर ट्रांसफार्मर से जुड़े पार्ट को मंगाया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
ट्रांसफार्मर का पार्ट खराब होने के कारण ब्लोअर नहीं चल पा रहे हैं। संबंधित कंपनी से पार्ट की डिमांड कर दी गई है। उसके आते ही ब्लोअर चला दिया जाएगा।डॉ. विनय गुप्ता, डीएमएस, छावनी नागरिक अस्पताल।