फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hospital accountant embezzled 57 lakhs, Ambala

अस्पताल के लेखाकार ने किया 57 लाख का गबन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Hospital accountant embezzled 57 lakhs, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित हीलिंग टच अस्पताल में तैनात लेखाकार ने मालिकों को करीब 57 लाख की चपत लगा दी। सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर खातों से पैसे इधर से उधर कर दिए। जून, 2020 में नौकरी लगने के बाद वह लगातार अपने मंसूबों को अंजाम दे रहा था। ऑडिट के समय उसका राजफाश हो गया। आपसी बातचीत में उसने करीब 40 लाख रुपये लौटा दिए। निदेशक एडमिन राजकुमार बक्शी की शिकायत पर बलदेवनगर थाने में चोरी, हेराफेरी, गबन व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
हीलिंग टच अस्पताल के निदेशक एडमिन राजकुमार बक्शी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी भारत ने 22 जून 2020 को हमारे अस्पताल में बतौर लेखाकार काम शुरू किया था। इनमें अलावा हमारे पास दो और लेखाकार और सीए हैं। उनके नाम आशीष व रजत हैं। रविवार को हमारे वित्तीय नियंत्रक और लेखा परीक्षा वकपण गोयल के माध्यम से हुए ऑडिट में पाया गया कि अस्पताल से बड़े स्तर पर नकदी चोरी हुई है। संदेह भारत की तरह था। पूछताछ में उसने कबूला कि नौकरी लगने के बाद से ही वह नकदी चुरा रहा है।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान उसने 40 लाख, 12 हजार 483 रुपये जमा करवा दिए। हमें लगता है कि यह राशि ज्यादा हो सकती है। आरोपी लेखाकार भारत ने सॉफ्टेवेयर में हेरफेर करके विभिन्न तरीकों से धन की चोरी की है और खातों में गलत तरीके से फर्जी राशि दिखाई है। उसने बाउचर व साक्ष्य भी नष्ट कर दिए हैं। इसके अलावा हमें यह भी शक है कि इस हेराफेरी में किसी अन्य की भी संलिप्तता हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध की रोकथाम के लिए गश्त करते समय हमें हीलिंग टच अस्पताल के निदेशक एडमिन राज कुमार बक्शी मिले। उन्होंने आरोपी लेखाकार भारत के खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पर जो धाराएं बनती थी, उन्हीं के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 57 लाख की हेराफेरी का आरोप है। कुछ रकम आरोपी ने लौटाई भी हैं। - बलबीर सिंह, थाना प्रभारी, बलदेव नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed