फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Horticulture department siphoned off Rs 40 lakh subsidy, 5 employees arrested after 14 months

Ambala News: बागवानी विभाग में 40 लाख की सब्सिडी डकारी, 14 महीने बाद 5 कर्मचारी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Horticulture department siphoned off Rs 40 lakh subsidy, 5 employees arrested after 14 months
अंबाला सिटी में आर्थिक अपराध शाखा द्वारा पकड़े गए बागवानी विभाग के कर्मचारी। पुलिस
- पिछले साल जनवरी में तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी समेत 9 के खिलाफ सीएम फ्लाइंग ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। बागवानी विभाग में किसानों की सब्सिडी हड़पने के मामले में पुलिस ने पांच विभागीय कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। कर्मचारियों ने करीब 40 लाखों रुपये की सब्सिडी हड़प ली। इस मामले में सीएम फ्लाइंग ने 14 माह पहले तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी समेत 9 कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सोमवार को आर्थिक अपराध शाखा ने विभागीय जांच कर 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें माली हैप्पी सिंह, माली नवनीत, सलाहकार शिवम, माली राजेश कुमार और लेखाकार गुरविंदर सिंह शामिल हैं। वहीं तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह, जिला सलाहकार दिनेश कुमार, धर्मपाल और अंकुश के खिलाफ जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच के अनुसार, अब तक 40 लाख की गड़बड़ी सामने आई है, जांच आगे होने के बाद यह मामला और भी बढ़ा निकल सकता है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से यह पता लगाएगी कि गबन की गई लाखों की राशि कहां छिपाई गई है और इस खेल में विभाग के कौन-कौन से बड़े अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने मिलीभगत कर साल 2023 से इस घोटाले को अंजाम दिया था। ईओडब्ल्यू के निरीक्षक परमवीर ने बताया कि इस घोटाले की नींव जनवरी 2025 में मिली एक शिकायत के बाद पड़ी थी। जांच में सामने आया कि जिला बागवानी अधिकारी कार्यालय के इन कर्मचारियों ने निजी व्यक्तियों और किसानों के साथ सांठगांठ की। फाइलों में हेराफेरी कर सरकारी अनुदान की राशि असली लाभार्थियों के बजाय खुद की जेबों में भर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed