{"_id":"668111c52f99fb9b8b09e529","slug":"horrific-accident-in-ambala-creta-overturned-after-colliding-with-vehicle-of-electricity-corporation-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में भीषण हादसा: बिजली निगम की गाड़ी से टकराकर पलटी क्रेटा, एक की मौत; सिविल अस्पताल के सामने की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में भीषण हादसा: बिजली निगम की गाड़ी से टकराकर पलटी क्रेटा, एक की मौत; सिविल अस्पताल के सामने की घटना
Sun, 30 Jun 2024 01:35 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:35 PM IST
सार
बिजली निगम की गाड़ी अस्पताल के बाहर हाईवे किनारे खड़ी थी। जबकि कर्मचारी बाहर निकलकर चाय पी रहे थे। इतने में महेश नगर की तरफ से आई क्रेटा कार आकर पहले तो बिजली निगम की गाड़ी से टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित छावनी नागरिक अस्पताल के बाहर एक तेज रफ्तार क्रेटा कार हाईवे किनारे खड़ी बिजली निगम की गाड़ी से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा शनिवार देररात को करीब 12 बजे हुआ। हादसे में क्रेटा सवार छावनी के नन्हेड़ा निवासी 26 वर्षीय जसप्रीत की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कार में सवार तीन अन्य को मामूली चोटें आई है लेकिन पुलिस ने उनकी पुष्टि नहीं की। रविवार को अंबाला कैंट थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक मोहली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली निगम की गाड़ी अस्पताल के बाहर हाईवे किनारे खड़ी थी। जबकि कर्मचारी बाहर निकलकर चाय पी रहे थे। इतने में महेश नगर की तरफ से आई क्रेटा कार आकर पहले तो बिजली निगम की गाड़ी से टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर लगने के बाद बिजली निगम की गाड़ी डिवाइडर के दूसरी तरफ पहुंच गई।
गनीमत यह रही कि उस समय कोई दूसरा वाहन नहीं गुजर रही थी। हादसे में एक बाइक भी कार की चपेट में आने पर क्षतिग्रस्त हो गई। पलटी क्रेटा गाड़ी को राहगीरों ने सीधा कर युवक को बाहर निकाला था। उपचार के लिए उसे अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। जबकि तीन अन्य को भी मामूली चोटें आई है।