फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hope tied for improvement of Kandam road for seven years

सात वर्ष से कंडम सड़क के सुधार की बंधी आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hope tied for improvement of Kandam road for seven years
सड़क निर्माण को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते गांव फतेहुपर 80 के निवासी। - फोटो : Ambala
नारायणगढ़। उपमंडल के गांव फतेहपुर 80 की खस्ताहाल सड़क का मामला आखिरकार प्रदेश के शिक्षा और वन मंत्री कंवर पाल गुज्जर के दरबार में पहुंच गया। शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण महिपाल चौधरी ने बताया कि स्टेट हाईवे नंबर एक से फतेहपुर को जाने वाली सड़क की हालत पिछले कई वर्षों से खस्ता थी। स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई न होने के कारण ग्रामीणों ने पंचायत कर शिक्षा मंत्री से मिलने का फैसला किया था। मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल लेकर मंत्री से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंत्री को ज्ञापन देने वालों में पूर्व सरपंच मदन लाल शर्मा, रोहित गुरमेल सिंह, चमन लाल, नरेश कुमार आदि शामिल रहे। बता दें कि इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य के लिए लगभग साढ़े 89 लाख रुपये की कार्य योजना बनाई गई थी। यह दिसंबर 2021 से पास होने की प्रतीक्षा में है। अब मंत्री के निर्देश के बाद जल्द ही लंबित अप्रूवल मिल जाएगी और सड़क का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed