{"_id":"6a6404cfb931e384ab02a687","slug":"hooda-takes-a-tough-stance-on-shaili-chaudhary-says-the-mla-who-committed-betrayal-should-also-resign-ambala-news-c-36-1-amb1001-166768-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शैली चौधरी पर हुड्डा सख्त, बोले- विश्वासघात करने वालीं विधायिका भी दें इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शैली चौधरी पर हुड्डा सख्त, बोले- विश्वासघात करने वालीं विधायिका भी दें इस्तीफा
विज्ञापन
नारायणगढ़ में पत्रकारों से मंत्रणा करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। प्रवक्ता
नारायणगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को भूखड़ी गांव पहुंचकर पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए हुड्डा ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। इस दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नारायणगढ़ विधायिका पर भी सख्ती दिखा दी है।
विधायक शैली चौधरी के इस्तीफे की मांग करते हुए हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह और समर्थन पर वोट लेकर पार्टी के साथ विश्वासघात किया है। विधानसभा चुनाव परिणामों पर उन्होंने दोहराया कि भाजपा ने बहुमत की लूट के जरिए सत्ता हासिल की है, जिसका खुलासा राहुल गांधी पहले ही सबूतों के साथ कर चुके हैं।
हुड्डा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि देश भर में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र और विपक्ष परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में राज्य पेपर लीक का गढ़ बन गया है। भर्ती घोटालों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती बोर्ड के भीतर बैठकर नौकरियों की बोलियां लगाने वाले पकड़े गए, लेकिन सरकार ने आज तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की। संवाद