{"_id":"69d812e41d146c223403421d","slug":"hooda-says-bjp-giving-birth-to-another-scam-in-the-name-of-procurement-ambala-news-c-36-1-amb1002-161265-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा बोले : खरीद के नाम पर एक और घोटाले को जन्म दे रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा बोले : खरीद के नाम पर एक और घोटाले को जन्म दे रही भाजपा
विज्ञापन
नारायणगढ़ (अंबाला)। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को अंबाला जिले की मंडियों में पहुंचे। वह नारायणगढ़, बराड़ा, अंबाला सिटी आदि मंडियों में गए। सीएम नायब सैनी के गृह क्षेत्र नारायणगढ़ में हुड्डा सरकार पर प्रहार करते नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार फसल खरीद के नाम पर सिर्फ घोटाले करती है। इसी तरह गेहूं-सरसों खरीद के नाम पर एक और घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने के बजाय किसानों पर एक के बाद एक अजीबो-गरीब शर्तें थोप रही है।
कभी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, फिर गेट पास उसके साथ बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर, वेरिफिकेशन और गारंटर जैसी शर्तें थोपी जा रही हैं। किसानों के साथ अपराधियों सा व्यवहार किया जा रहा है, कुल मिलाकर सरकार की कोशिश है कि किसानों को इसी में उलझाकर रखा जाए, ताकि उनकी फसल खरीदनी ही न पड़े। कांग्रेस काल में भी खरीद होती थी कभी किसान को कोई परेशानी नहीं हुई। इस दौरान सांसद वरुण मुलाना, विधायक निर्मल सिंह, विधायक अकरम खान, जिलाध्यक्ष दुष्यंत व पवन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज ने किया हुड्डा पर पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के दौरे पर विज ने कहा कि हुड्डा खुद मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने समय में कुछ भी नहीं किया लेकिन अब हम कर रहे हैं तो उसमें कमी निकाल रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि बारिश हमारी सरकार पैदा नहीं कर रही है, बारिश ऊपर से आ रही है। फसल उपज की सुरक्षा के लिए सारी व्यवस्थाएं भी की जा रही है।