फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home minister set up janta durbar in ambala

बैठक से पहले समालखा रवाना हो गए विज, गृह विभाग से मंत्री के पीए ने सुने फरियादियों के दुखड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Home minister set up janta durbar in ambala
सिर पर बंधी गठड़ी लाद फरियाद लगाने पहुंचा एक परिवार शनिवार को छावनी रेस्ट हाउस में लगे जनता दरबार में चर्चा का विषय रहा। हालांकि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जनता दरबार से ठीक पहले किसी जरूरी कार्य के चलते पानीपत के समालखा रवाना हो गए। उनकी जगह गृह विभाग से आए मंत्री विज के पीए कृष्ण भारद्वाज व निजी सचिव समीर मेहंदीरत्ता ने समस्या सुनी। जैसे ही समस्याएं सुनने का सिलसिला शुरू हुआ तो गठड़ी उठाए परिवार को देखकर सभी उत्सुक दिखाई दिए कि आखिर इस गठड़ी में है क्या? जैसे ही उनकी समस्या सुनने के लिए परिवार को बुलाया गया तो पता चला कि जमीनी विवाद से जुड़े कागजात हैं।
विज्ञापन

करनाल के ऊंचा समाना से आए राजकुमार, जगिंद्रों, समिंद्रों, कविता, ओम प्रकाश का कहना था कि हमारे मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंत्री साहब नहीं मिले तो यह परिवार उनसे मिलने का समय लेकर लौट गया। बोले कि यह गठड़ी तो मंत्री साहब के समक्ष ही खोलेंगे। इस परिवार ने कुछ लोगों पर भ्रष्टाचार से संबंधित आरोप लगाने की बात कही।
विज्ञापन

चलने-फिरने से लाचार बेटे के लिए विदेश से मंगवानी है दवा
नारायणगढ़ के डैहर गांव से आई महिला सुशीला ने बताया कि उसका पुत्र लगभग 19 वर्ष का है, जोकि एसएमए बीमारी से पीड़ित है और चलने-फिरने से लाचार है। उसके उपचार के लिए दवाई विदेश से आएगी जिस पर काफी खर्च आएगा। उसने आर्थिक मदद की गुहार लगाई। इसके अलावा टोहाना जिला फतेहाबाद से आए राजेश ने शिकायत में बताया कि उसका पुत्र सतनाम सिंह (बौनू) जिसकी उम्र 6 वर्ष है, वह 13 फरवरी 2021 से लापता है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस परिवार ने जल्द बच्ची का पता लगाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के कत्ल का दो साल बाद भी नहीं मिला न्याय
प्रताप नगर, यमुनानगर से कहा कि उसके भाई का दो साल पहले कत्ल कर दिया गया था, पुलिस में एफआईआर भी दर्ज है, लेकिन उन्हें पुलिस की ढीली कार्यशैली से न्याय मिलने में देरी हो रही है। जबकि करनाल के नरेश कुमार ने कहा कि उसे 2018 में होमगार्ड से डिस्चार्ज किया गया है और इसी प्रकार तरावड़ी के बलदेव सिंह ने कहा कि उसे भी वर्ष 2016 से होमगार्ड से डिस्चार्ज किया गया है, उनकी सेवाओं को पुन: बहाल किया जाए। मतलौडा से आई महिला ने कहा कि उसके भाई की मृत्यु हो चुकी है और कुछ लोग उसके प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। इस बारे में पुलिस को भी शिकायत की गई है।
जीवित पैदा हुए बच्चे को पत्नी ने दिखाया मृत, जांच करवाने पहुंचा पति
पानीपत से आए नरेंद्र ने कहा कि उसका व उसकी पत्नी का आपसी मनमुटाव था और 2011 में उसकी पत्नी को बच्चा हुआ था, वह आज भी जीवित है। जबकि उस समय उसे बताया गया था कि मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ। इस मामले में सच्चाई उजागर की जाए। उधर, पानीपत से आई महिला तसलीम ने एक महिला पुलिस कर्मी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। कुरुक्षेत्र से आई एक महिला ने अपनी ससुर पर आरोप लगाया कि वह उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ करता है। गुहला-चीका से आई महिला ने भी लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना बताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।

विदेश भेजने के नाम पर ठगे 5.44 लाख रुपये
फतेहगढ़ साहिब पंजाब से आए वीरचंद ने कहा कि दो माह पहले मैंने अंबाला शहर के एक व्यक्ति को 5.44 लाख रुपये अपने पुत्र को विदेश भेजने के लिए दिए थे। मेरे बेटे को न तो विदेश भेजा गया और न ही राशि वापस की गई है। जबकि गोहाना से आए सेवाराम और सुरेश कुमार ने कहा कि 4 मार्च 2021 को गोहाना में दोहरा हत्याकांड हुआ था जिसमें रोहित निवासी रभड़ा और साहिल निवासी सिकंदरपुर माजरा को घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि हत्यारे आज भी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed