{"_id":"64d7de5b98d0b57f450a9f26","slug":"home-minister-angry-on-womans-complaint-instructions-given-by-sp-get-asi-purified-ambala-news-c-36-1-amb1001-8489-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महिला की शिकायत पर गुस्साए गृहमंत्री, एसपी का दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महिला की शिकायत पर गुस्साए गृहमंत्री, एसपी का दिए निर्देश
विज्ञापन
अंबाला। मेरे भाई को बुरी तरीके से मारा गया। मामला दर्ज होने के बाद भी जांच एएसआई पवन कुमार ने कोई कार्रवाई नहीं की, उलटा उसे ही प्रताड़ित करते हुए गृहमंत्री के दरबार में जाकर गुहार लगाने का आदेश सुना दिया। हद तो तब हो गई जब एएसआई ने शनिवार को जनता दरबार में आई महिला को ही वीडियो काल करके प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यह शिकायत और पूरी जानकारी जैसे ही असंध से आई महिला कोमल ने गृहमंत्री को दी तो तुरंत गृहमंत्री गुस्से में आ गए और उन्होंने एसपी करनाल को फोन पर निर्देश दिए कि ऐसे एएसआई के शुद्धिकरण को लेकर तुरंत कार्रवाई करें, अन्यथा उन्हें कार्रवाई करनी पड़ेगी ताकि फिर कोई पीड़ित व्यक्ति मानसिक व शारीरिक पीड़ा न झेले। महिला ने गृहमंत्री की इस कार्रवाई पर आभार प्रकट किया। दरअसल शनिवार को अंबाला कैंट के पीडब्लयूडी विश्राम गृह में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जनता दरबार लगाया गया था। इसमें प्रदेश से पहुंचे सैंकडों फरियादियों ने समस्या समाधान को लेकर गृहमंत्री के समक्ष गुहार लगाई। गृह मंत्री ने भी फरियादियों के दुख-दर्द को समझते हुए खुद संबधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों से बात की तो कुछ में मौके पर ही मौजूद पुलिस उप अधीक्षकों को त्वरित व उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मकान पर कब्जा
पेहवा से आई महिला रितू ने गृहमंत्री को बताया कि उसके मकान पर एक बदमाश ने कब्जा कर लिया है और उसे पुलिस से न्याय नहीं मिल रहा और न ही बदमाश पर पर कोई कार्रवाई हो रही है। गृहमंत्री ने तुरंत एसपी कुरुक्षेत्र को फोन पर निर्देश दिए कि उनके होते हुए कौन बदमाश पैदा हो गया है जो लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसे बदमाश का तुरंत इलाज करो और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करो।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीएमओ पर पैसे लेने के आरोप
हांसी से आए डॉ साहिल ने बताया कि पिछले महीने उसने अपने अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी की थी जोकि गंभीर हालात में थी। इस दौरान जच्चा व बच्चा की जान को खतरा था। साधारण डिलीवरी से बच्चा पैदा हुआ और दोनों जच्चा व बच्चा अब ठीक हैं। लेकिन अब इस मामले को तूल दिया जा रहा है। टीम को भेजकर उसके अस्पताल पर कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। डाक्टर ने आरोप लगाए कि सीएमओ उससे पांच लाख रुपये ले चुका है और 10 लाख की और मांग कर रहा है। गृहमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के एसीएस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लीवर ट्रांसप्लांट के बिल नहीं हो रहे पास
सिरसा से पहुंची अनीता मल्होत्रा ने बताया कि उसके पति सिंचाई विभाग में काम करते थे। उसने मदुरई से लीवर ट्रांसप्लांट करवाया है और इस पर लगभग 35 लाख रुपये खर्च हुए हैं, लेकिन सिंचाई विभाग सिर्फ 8.50 हजार का बिल ही पास कर रहा है। इस पर गृहमंत्री ने तुरंत विभागीय अधिकारी से बात की और पीजीआई की तर्ज पर मिलने वाले 15 लाख रुपये देने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --