फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   home manister haryana, anil vij

गृहमंत्री ने कोरोना योद्धाओं का बढ़ाया मान खुद फूल बरसा किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
home manister haryana, anil vij
गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना संक्रमण को रोकने में फ्रंट पर लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धा पुलिस, स्वास्थ्य, सफाई, नगरपालिक व होमगार्ड कर्मियों पर पुष्पवर्षा करके उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर उन्होंने डाबर इंडिया की ओर से उपलब्ध करवाई गई एक गिफ्ट भी भेंट किया। विज ने कहा कि इस लड़ाई में चाहे स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, डाक्टर, पैरामैडिकल स्टाफ, होमगार्ड, पुलिस कर्मी, नगरपालिका के कर्मी सभी ने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने एक गीत देखो वीर जवानों, अपने खून पे ये इल्जाम न आए... के माध्यम से इन योद्धाओं का हौसला भी बढ़ाया। गृहमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कोरोना योद्धाओं ने एक मिसाल पेश की है, हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों में भी इसकी प्रशंसा हो रही है और इस प्रशंसा के असली पात्र ये योद्धा हैं। उन्होंने नगर के विधायक होने के नाते सभी कोरोना योद्धाओं को सेल्यूट करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed