फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Holika Dahan happened with worship, today there will be a lot of gulal

पूजा-पाठ के साथ हुआ होलिका दहन, आज खूब उड़ेगा गुलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan happened with worship, today there will be a lot of gulal
नारायणगढ़/अंबाला। जिले भर में होलिका पूजन धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान मैदानों, गली चौक चौराहों में शहर वासियों ने परंपरागत तरीके व पूर्ण श्रद्धाभाव से होली पूजन किया और अपने व अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। शाम के समय होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह से ही होलिका दहन स्थान पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया जो शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार सहित यहां पर माथा टेक दुआएं मांगी। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई और शक्ति पर भक्ति की विजय के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक पुराणों के अनुसार पुरातन काल में शक्तिशाली राजा हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रहलाद विष्णु भगवान का भक्त था। उसकी यह भक्ति उसके पिता जो स्वयंभू भगवान बना हुआ था, को रास नहीं आ रही थी। हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका जिसे आग में न जलने का वरदान मिला हुआ था, को प्रहलाद को समाप्त करने के लिए कहा। होलिका ने भक्त प्रहलाद को अपनी गोद में बैठाया और अग्नि में बैठ गई। जैसे ही अग्नि ज्वलित हुई तो भक्त प्रहलाद विष्णु का जाप करते-करते अग्नि से सुरक्षित बच गए लेकिन होलिका इस अग्नि में जलकर भस्म हो गई। तभी से इस पर्व पर दिन में होली की पूजा और शाम के समय होलिका दहन किया जाता है।
विज्ञापन

स्कूल कॉलेज और कार्यालयों में खेली गई होली
होली से एक दिन पूर्व स्कूल, कॉलेजों और कार्यालयों में जमकर होली खेली गई। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग लगाते हुए इस त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया और होली पर्व की बधाई दी। जैसे ही स्कूलों में बच्चों की छुट्टी हुई और बच्चे बाहर निकले तो एक दूसरे पर रंग फेंकते हुए मस्ती करने लगे। इसको लेकर स्कूलों के बाहर काफी समय तक बच्चों का हुजूम उमड़ा रहा, इसे बाद में स्कूल स्टाफ ने ही हटाया। ऐसी ही स्थिति कॉलेजों के बाहर भी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब हुई रंगों और मिठाई की खरीदारी
होली पर्व को लेकर वीरवार को बाजारों में लगे स्टाल पर रंग खरीदने वालों की खूब भीड़ दिखाई दी। वहीं बच्चे भी पानी की पिचकारी खरीदते हुए दिखाई दिए। ऐसी ही स्थिति मिठाई की दुकानों पर भी थी। मिठाई की दुकान से ग्राहकों द्वारा गुजिया व अन्य मिठाई की खूब खरीदारी की जा रही थी। इसको लेकर दुकानों पर काफी भीड़ रही। अब शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

पुलिस भी रहेगी चौकस
होली पर्व को लेकर पुलिस ज्यादा चौकस हो गई है। होली पर किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से चौक चौराहों पर रहकर चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों की ओर आदेश दिए गए हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed