{"_id":"6998cd7ac106ab7131053834","slug":"hockeys-dronacharya-baldev-singh-reached-ambala-said-haryanas-sports-policy-has-increased-ambala-news-c-36-1-amb1001-158618-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हॉकी के द्रोणाचार्य बलदेव सिंह पहुंचे अंबाला, बोले- हरियाणा की खेल नीति ने बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हॉकी के द्रोणाचार्य बलदेव सिंह पहुंचे अंबाला, बोले- हरियाणा की खेल नीति ने बढ़ाया
विज्ञापन
अंबाला पहुंचे भारतीय महिला हॉकी कोच को सम्मानित करते गणमान्य। प्रवक्ता
अंबाला। भारतीय महिला हॉकी के कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता बलदेव सिंह शुक्रवार को अंबाला पहुंचे। पद्म श्री के लिए नामित होने पर उनका स्वागत किया गया। हॉकी अंबाला के अध्यक्ष राजिंदर विज और खालसा स्कूल के प्राचार्य केपी सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रमों में खेल जगत की हस्तियों ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर बलदेव सिंह ने अंबाला में हॉकी एस्ट्रोटर्फ की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेलों के लिए बुनियादी ढांचा अनिवार्य है। कोच ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि पिछले दो साल से खिलाड़ियों को डाइट का पैसा नहीं मिला है, जिस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
शाहाबाद से तैयार किए 55 अंतरराष्ट्रीय सितारे
1 जनवरी 1982 से शाहाबाद के आर्य स्कूल से अपनी यात्रा शुरू करने वाले बलदेव सिंह ने भारतीय हॉकी को रानी रामपाल, संदीप सिंह और रितु रानी जैसे दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा की प्रभावी खेल नीति के कारण ही आज प्रदेश खेलों में नंबर वन है, जिसे अब दूसरे राज्य भी अपना रहे हैं। उन्होंने पूर्व खेल मंत्री अनिल विज के समर्थन की भी सराहना की। अपनी सख्त ट्रेनिंग और अनुशासन के लिए मशहूर बलदेव सिंह ने न केवल शाहाबाद बल्कि सिरसा और नामधारी हॉकी टीम को भी तराशा है। समारोह में राजेंद्र सिंह जिंदू, बीएस कम्बोज, प्रेमनाथ सभ्रवाल और एसएचओ लखवीर सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।