फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hockey turf and synthetic track to be built at Baragarh at a cost of Rs 17 crore

Ambala News: बड़ागढ़ में 17 करोड़ से बनेगा हॉकी टर्फ और सिंथेटिक ट्रैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hockey turf and synthetic track to be built at Baragarh at a cost of Rs 17 crore
- पीडब्ल्यूडी ने जारी किया गया टेंडर, 2026 के आखिरी माह तक पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिले के पहले हॉकी एस्ट्रोटर्फ व सिंथेटिक ट्रैक को हरी झंडी मिल गई है। यह परियोजना शहजादपुर के आधुनिक खेल स्टेडियम बड़ागढ़ गांव में 17 करोड़ से तैयार होगा। सीएम कप के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों की पांच साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए घोषणा की थी।
लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिव नरेश कंपनी को टेंडर जारी कर दिया है। जिले में यह पहला प्रोजेक्ट होगा, जहां हॉकी टर्फ व एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक एक साथ बनाए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार इस पूरी परियोजना को दिसंबर 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

हॉकी के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आसपास के शहरों में हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर ही खेले जाते हैं। जबकि अंबाला में ऐसा कोई मैदान नहीं है। मजबूरन खिलाड़ियों को घास व मिट्टी में तैयारी करनी पड़ती है। यहीं कारण है कि एस्ट्रोटर्फ पर जाकर खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी होती है। इस कारण कई खिलाड़ी कुरुक्षेत्र व शाहाबाद आदि आसपास के शहरों में जाकर टर्फ का प्रशिक्षण ले रहे थे। बड़ागढ़ में यह सुविधा शुरू होने से स्थानीय प्रतिभाओं को अपने घर के नजदीक ही विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लेन का बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
जिले में अभी तक सिंथेटिक ट्रैक अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बनाया जा रहा था, जो लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। अंबाला के एथलीट कुरुक्षेत्र में जाकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। बड़ागढ़ में यह चार लेन के सिंथेटिक ट्रैक से धावकों को लाभ मिलेगा। जबकि नारायणगढ़ से अंबाला कैंट व सिटी करीब 35 किलोमीटर है, ऐसे में नारायणगढ़ व शहजादपुर के आसपास के सैकड़ों गांव के युवाओं को भी राहत मिलेगी। इन गांवों से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक निकल सकेंगे।



शहजादपुर के बड़ागढ़ स्टेडियम में हॉकी की एस्ट्रोटर्फ व सिंथेटिक ट्रैक का काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है। जल्द काम पूरा कर इसे खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा
- राम स्वरूप, कार्यवाहक, जिला खेल अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed