फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HistorySheeter Agent Control under Operation Track Down

Ambala News: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत हिस्ट्रीशीटर एजेंट काबू

Thu, 27 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 27 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
HistorySheeter Agent Control under Operation Track Down
अंबाला सिटी के नग्गल थाने में धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर। पुलिस
अंबाला। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर एजेंट को काबू किया है। आरोपी की गिरफ्तारी धोखाधड़ी के मामले में की गई है और आरोपी से नकदी भी बरामद की गई है। नग्गल थाने के उप निरीक्षक कर्मबीर ने बताया कि बकनौर निवासी कप्तान सिंह उर्फ ताना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को बुधवार न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


यह था मामला
महमूदपुर गांव निवासी जसविंदर सिंह ने नग्गल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक जून 2021 से 11 मई 2023 के दौरान आरोपी कप्तान सिंह व अन्य ने उसकी पुत्रवधु को विदेश भेजने के मामले में उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी की। इसी प्रकार कप्तान सिंह के खिलाफ डंकी रूट से अमेरिका भेजने का झांसा नन्यौला गांव निवासी दिव्यांशु को भी दिया गया था। इसकी एवज में कप्तान सिंह ने दिव्यांशु के पिता श्याम लाल से 20 लाख रुपये लिए थे, लेकिन चार माह तक दिव्यांशु को दिल्ली के होटल में रखने के बाद उसे कप्तान सिंह ने विदेश नहीं भेजा। काफी दबाव डालने के बाद उसने मात्र 10 लाख रुपये ही वापिस किए थे और 10 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed