फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Himachal and Gurmukhi Express will run at the speed of 110

110 की गति से दौड़ेंगी हिमाचल और गुरमुखी एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Himachal and Gurmukhi Express will run at the speed of 110
मंडल के सरहिंद और नंगलडैम सेक्शन पर हिमाचल एक्सप्रेस सहित सहारनपुर-ऊना हिमाचल और कोलकाता-नंगलडैम गुरमुखी एक्सप्रेस 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती नजर आएंगी। सेक्शन पर 121 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से परीक्षण सफल होने के बाद मंडल की तरफ से गति बढ़ाने के लिए पत्राचार किया है।
विज्ञापन

मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन ने बताया कि अंबाला मंडल के सरहिंद-दौलतपुर चौक सेक्शन में चुरारू तकराला से अंब अंदौरा ब्लॉक सेक्शन में सेक्शन की गति बढ़ाने का फैसला लिया गया है। चुरारू तकराला अंबाला डिवीजन के सरहिंद-दौलतपुर चौक खंड का अंब अंदौरा ब्लॉक खंड 11.160 किमी लंबा है। यहां विशेष परीक्षण ट्रेन द्वारा 4 अगस्त 2021 को 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रायल किया गया। यह ट्रैक सभी ट्रेनों को 100 किमी प्रति घंटे की उच्च गति से चलाने के लिए उपयुक्त पाया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2021 में नंगलडैम से ऊना हिमाचल तक की अनुभागीय गति 50 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटे की गई थी। निकट भविष्य में स्वीकृति मिलने के बाद सरहिंद से नंगलडैम स्टेशनों के ट्रैकों की गति 100 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटे की कर दी जाएगी। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और सुरक्षित आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें दौड़ रहीं
उपरोक्त खंड पर मौजूद समय में चार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जो छावनी जंक्शन की तरफ आवागमन कर रही हैं। इनमें ट्रेन नंबर 14553/54 हिमाचल एक्सप्रेस, 04501/02 सहारनपुर-ऊना हिमाचल-सहारनपुर, 12325/26 कोलकाता-नंगलडैम-कोलकाता गुरमुखी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 04523/24 सहारनपुर-नंगलडैम-सहारनपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed