फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   hi summer: humidity and power cuts tormented

हाय गर्मी : उमस और बिजली के कटों ने सताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
hi summer: humidity and power cuts tormented
अंबाला सिटी। बादल छाने से कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। दिन में उमस ने गर्मी भी बढ़ाए रखी। बादल छाने के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई। दिन का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 8.3 डिग्री गिरा, जबकि न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान 1.2 डिग्री गिरा।
विज्ञापन


दिन में सुबह से शाम तक मौसम खराब रहा, मगर ज्यादा बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 19 जून से 21 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवा चल सकती है। वहीं, उमस बढ़ने से बिजली खपत भी 82 लाख यूनिट पर पहुंच गई है। 11 जून को यह खपत 63.39 लाख यूनिट पर थी।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से उमस भरी गर्मी पड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन में तेज धूप के साथ उमस होने के साथ गर्मी पड़ रही है। जिससे पसीना नहीं सूख रहा है। गर्मी बढ़ने से बिजली खपत भी बढ़ गई है। साथ ही दिन के साथ रात में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 7 दिन में ऐसी बढ़ी बिजली खपत
तारीख खपत लाख यूनिट में
11 जून 63.39
12 जून 72.87
13 जून 77.66
14 जून 69.32
15 जून 64.14
16 जून 77.37
17 जून 82.93
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed