फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hepatitis is increasing among drug addicts, patients are increasing

Ambala News: नशा करने वालों में बढ़ रहा हेपेटाइटिस, बढ़ रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis is increasing among drug addicts, patients are increasing
नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज। आर्काइव
अंबाला सिटी। जिले में इन दिनों हेपेटाइटिस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रत्येक माह जहां पहले पांच से 10 मामले आते थे। वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 25 तक पहुंच रही है। इनमें सबसे अधिक मामले एक ही सिरिंज से नशा करने वालों की है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य मामलों में टैटू की सुई से होने वाले मामले भी आ रहे हैं। अस्पताल में हेपेटाइटिस के लिए वर्ष 2017 से लेकर अब तक 1657 मरीज सामने आ चुके हैं। एक माह के भीतर टैटू बनाने वाली सुई से संक्रमित हुए दो से तीन मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन

जेल से 16 दिनों में 25 मामले
नागरिक अस्पताल में जेल से आने वाले कैदियों में भी हेपेटाइटिस के मामले सामने आ रहे हैं। 16 दिनों में ही जेल से आने वाले 25 कैदियों की जांच करवाई तो पता चला कि उनमें हेपेटाइटिस बी व सी की बीमारी देखने को मिली है। इसके साथ ही पंजाब के निकटवर्ती गांवों से भी आने वाले मरीजाें में भी यह देखने को मिल रहा है। पंजाब के निकटवर्ती क्षेत्रों में एचआईवी भी अधिक बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिखते लक्षण
कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी ने बताया कि इस बीमारी का अक्सर ही पता नहीं चल पाता। क्योंकि इस बीमारी में लक्षण बहुत ही कम दिखाई देते हैं। मरीज को सिर्फ हल्का बुखार ही होता है। जो कि सामान्य मरीजों को भी हो जाता है। सही तरीके से जांच करवाने के बाद ही बीमारी का पता चल पाता है। अस्पताल में हेपेटाइटिस की जांच के लिए वायरल लोड टेस्ट करवाया जाता है। अंबाला में पॉलिक्लीनिक की आणविक प्रयोगशाला में यह टेस्ट निशुल्क करवाया जाता है।

वर्जन
हमारी ओर से लोगों को इस बीमारी की जांच के लिए परामर्श दिया जा रहा है। नशे के कारण सबसे अधिक यह बीमारी हो रही है। इसलिए समय पर जांच कराएं तो समय रहते इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
-अश्वनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed