{"_id":"66c3dc2438d212a6110a01c6","slug":"hellish-life-in-ravidas-basti-jain-ambala-news-c-36-1-amb1002-128322-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास बस्ती में नारकीय जीवन : जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास बस्ती में नारकीय जीवन : जैन
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनते वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहित जैन।
अंबाला सिटी। शहर की रविदास बस्ती में टूटी गलियों और नालियों की हालत देखकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन व्यथित हुए। उन्होंने कहा कि बस्ती के लोग भाजपा राज में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि 10 साल सत्ता में रहकर रिकॉर्ड विकास का दावा करने वाली भाजपा सरकार की यहां पोल खुलते साफ देखा जा सकता है।रोहित जैन सोमवार को बस्ती के रहने वाले ज्योति राम के आवास पर जन संवाद कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। इससे पहले यहां पधारने पर बस्ती के काफी लोगों ने जैन का अभिनंदन किया।
यहां पहुंचने पर एडवोकेट रोहित जैन ने सबसे पहले संत रविदास मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वादलिया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेड़कर के चरणों में भी नमनकिया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बताया कि पिछले दस सालों में उनकी बस्ती की हालत बेहद खराब हो गई है। विकास के नाम पर यहां एक ईंट भी नहीं लग पाई। महिलाओं ने यह भी कहा कि उनके शिक्षित बच्चे बेरोजगार हैं। उन्हें पिछले दस सालों में कोई रोजगार नहीं मिला। इस पर जैन ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।