फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heavy rains occurred in many places, while drought persisted elsewhere; rain is expected until the 19th.

Ambala News: कई जगहों हुई तेज बारिश तो कहीं रहा सूखा, 19 तक बारिश के आसार

Fri, 19 Sep 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 19 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains occurred in many places, while drought persisted elsewhere; rain is expected until the 19th.
शहर जलबेड़ा रोड पर बारिश के बीच से गुजरता वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सुबह ही घने बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। शहर में कई जगहों पर तेज तो कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। दिनभर बादल छाने से मौसम में ठंडक रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी पड़ रही थी।

इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ श्री गंगानगर, रोहतक, सियोनी, राजनंदगांव होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण नमी वाली हवा तराई वाले क्षेत्रों की तरफ चलने से राज्य में मानसून में हल्की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे 19 सितंबर तक राज्य के उत्तर क्षेत्र के जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में आंशिक बादल छाए रहे व कहीं-कहीं हवा व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर के बाद एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिससे मानसून की सक्रियता में कमी आने के आसार हैं। इससे राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क संभावित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed