फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heavy rain for six hours, relief from heat

Ambala News: छह घंटे झमाझम बरसे बदरा, गर्मी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain for six hours, relief from heat
अंबाला सिटी। सुबह से दोपहर तक गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम बदला और बादल छा गए। दोपहर एक बजे के बाद तेज बारिश हुई। पहले छावनी के क्षेत्र में बारिश हुई, इसके बाद जिले में अन्य जगह पर करीब छह घंटे बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

दोपहर से शाम तक बारिश होती रही। इससे ठंडक होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के साथ बिजली भी चमकी। मई माह में अभी तक सबसे अच्छी बारिश हुई है। जिससे गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बारिश अंबाला में
प्रदेश की बात करें तो अंबाला जिले में सबसे ज्यादा 26.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यह बारिश दोपहर से शाम तक हुई। साथ ही बिजली भी चमकी। बारिश होने से कई जगहों पर हल्का जलभराव भी हो गया। इसके साथ ही बिजली व पानी की खपत भी कम हो गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 मई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवा चल सकती हैं। राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य में हवा व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed