फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hearing in businessman Angad's case on September 16

Ambala News: कारोबारी अंगद के मामले में सुनवाई 16 सितंबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hearing in businessman Angad's case on September 16
ट्रेन नंबर 22478 वंदे भारत से संरक्षण में लिए बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति के सदस्यों को सौं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अवैध खनन के मामले में चंडीगढ़ के कारोबारी अंगद सिंह मक्कड़ की सुनवाई बुधवार को अंबाला की पीएमएलए कोर्ट में नहीं हो पाई। न्यायाधीश के छुट्टी पर होने की वजह से अब मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी, वहीं वर्ष 2004 में यमुनानगर में दर्ज अवैध खनन के मामले में अंगद सिंह मक्कड़ का लगातार कोर्ट से राहत मिल रही है।
ईडी ने कारोबारी को रिमांड पर देने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-5 निवासी कोयला और खनन कारोबारी अंगद सिंह मक्कड़ को पिछले दिनों ईडी ने अवैध खनन में काबू कर 14 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन कोर्ट ने इन्कार करके आरोपी को अंबाला सेंट्रल जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पूर्व विधायक की आज होगी सुनवाई : अवैध खनन व मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सोनीपत के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार पर अंबाला कोर्ट में वीरवार को सुनवाई होगी, लेकिन न्यायाधीश के छुट्टी पर होने के कारण पूर्व विधायक की सुनवाई भी लंबित हो सकती है और मामले में भी अगली तारीख मिल सकती है। पिछली सुनवाई के दौरान सुरेंद्र पंवार के वकील ने हाईकोर्ट में चल रहे दूसरे मामले की सुनवाई और इस मामले की तैयारी को लेकर न्यायालय से कुछ समय मांगा था, इसके आधार पर न्यायालय ने 14 अगस्त को अगली सुनवाई का दिन निर्धारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed