फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Health workers submitted memorandum to CMO in support of pending demands

लंबित मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Health workers submitted memorandum to CMO in support of pending demands
अंबाला। लंबित मांगों के समर्थन में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी एसकेएस हरियाणा के बैनर तले सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित हुए थे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार आए दिन नए-नए फरमान जारी कर रही है। इसके विरोध में कर्मचारियों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एमपीएचई एसोसिएशन की स्टेट प्रेसिडेंट बाल कौर और जिला प्रधान प्रीति ने कहा कि वित्त विभाग द्वारा एनएचएम कर्मचारियों का वेतन फिक्स करने संबंधी जारी किए गए पत्र को रद्द किया जाए। सरकार एनएचएम कर्मचारियों को उनका हक नहीं देना चाहती। उन्होंने मांगें रखते हुए कहा कि एनएचएम के तहत कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू को कैडर के मूल वेतनमान एफपीएल छह का लाभ और 7वें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। एनएचएम के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों और एमपीएचडब्ल्यू को कोविड भत्ता दिया जाए। कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जाए व स्वास्थ्य कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेश मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एकमुश्त 15 लाख रुपये का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed