{"_id":"67af9f2c06db3108ea0303bc","slug":"health-team-will-conduct-survey-before-vaccination-campaign-ambala-news-c-36-1-ame1006-137627-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टीकाकरण अभियान से पहले सर्वे करेंगी स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टीकाकरण अभियान से पहले सर्वे करेंगी स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बीमारियों से बचने के लिए शून्य से लेकर पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों का टीकाकरण अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पहले दो महीनों तक सर्वे करेगा। इसके बाद टीकाकरण किया जाएगा।
अभियान को आगामी सप्ताह में शुरू किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान विभाग की ओर से बनाई गई टीमें गांवों में जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के नए बच्चों की सूची बनाएंगी। डाटा तैयार होने के बाद टीकाकरण अभियान शुरू होगा। खास बात है कि इस बार कर्मचारियों को सर्वे करने से पहले बताना होगी कि वे कहां पर सर्वे करेंगे, ताकि अभियान सही ढंग से पूरा किया जा सके। टीकाकरण के आंकड़े को शत प्रतिशत लक्ष्य के लिए ही पहले सर्वे करवाया जा रहा है।
एएनएम को दिया प्रशिक्षण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को एएनएम कर्मियों को सर्वे के लिए प्रशिक्षण दिया गया। एएनएम को बताया गया कि जिन गांवों में नए घर बने हैं या फिर बच्चे पैदा हुए हैं उनकी नई लिस्ट बनाई जाएगी। इसके बाद ही टीकाकरण करना है। पुरानी लिस्ट के अनुसार टीकाकरण नहीं होगा। वहीं, शहरी क्षेत्र के लिए सिर्फ संदिग्ध क्षेत्रों में ही सर्वे करवाया जाएगा। ऐसे क्षेत्रों में बच्चों का पंजीकरण नहीं हो पाता है इसलिए शहरी क्षेत्रों के सिर्फ संदिग्ध क्षेत्रों में ही सर्वे होगा।
विज्ञापन
वर्जन
विभाग की ओर से पहले सर्वे करवाया जा रहा है। इसके बाद टीकाकरण शुरू होगा। इस बार शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के लिए आशाओं और एएनएम को भी नियुक्त कर दिया है।
-डॉ. नीलम, डिप्टी सीएमओ टीकाकरण विभाग।