{"_id":"641b5302b491c8f4b300eb64","slug":"health-minister-gave-instructions-to-speed-up-projects-in-cantonment-hospital-ambala-news-c-18-1-67757-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छावनी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रोजेक्टों में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छावनी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रोजेक्टों में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
अंबाला। छावनी सिविल अस्पताल में बुधवार को सुबह गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 200 बेड के भवन और अस्पताल के पास डॉक्टर व पैरामेडिकल रेजिडेंस फ्लैट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। विज ने पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिशा-निर्देश दिए।
अस्पताल में लगातार बढ़ रही ओपीडी के चलते इस 200 बेड भवन भविष्य में बेहद कारगर साबित होगा। मुख्य भवन चार मंजिला होगा तथा यहां पर दो बेसमेंट फ्लोर होंगे। निचले बेसमेंट में कार पार्किंग जबकि दूसरे बेसमेंट में एसी और गैस प्लांट होगा। ग्राउंड फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन, इमरजेंसी रूम, वेटिंग रूम व अन्य सुविधाएं होंगी। पहले फ्लोर पर इमरजेंसी वार्ड व अन्य सुविधाएं होंगी। द्वितीय फ्लोर पर आईसीयू और एचडीयू यूनिट होगी। तीसरे फ्लोर पर आप्रेशन थियेटर, सुपर स्पेशलिटी ओटी व अन्य वार्ड होंगे। चौथे फ्लोर पर ऑप्रेशन थियेटर, विभिन्न वार्ड के साथ-साथ अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
90 से ज्यादा फ्लैट्स बनेंगे
डॉक्टर और पैरामेडिकल रेजिडेंस फ्लैट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 47.19 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। डॉक्टर रेजिडेंस के लिए पांच अलग-अलग ब्लॉक पांच मंजिला बनेंगे। इनमें 90 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। यहां लिफ्ट और स्टिल्ट पार्किंग सुविधा होगी। इसी प्रकार पैरामेडिकल स्टाफ के लिए तीन मंजिला ब्लॉक में छह फ्लैट बनेंगे। इनमें स्टिल्ट पार्किंग और लिफ्ट होगी।