फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Health department's investigation revealed, 15 have diabetes and 16 percent of the population has blood pressure

Ambala News: स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा, 15 को मधुमेह तो 16 प्रतिशत आबादी को रक्तचाप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Health department's investigation revealed, 15 have diabetes and 16 percent of the population has blood pressure
तरुण अग्रवाल
विज्ञापन

अंबाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की सेहत जांच के लिए स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। हर सुविधाओं से लैस इस शिविर में सामान्य के साथ-साथ गंभीर बीमारियों को लेकर विशेष रूप से डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। छावनी में नौ शिविरों में साढ़े पांव हजार के करीब लोग पहुंचे। इनकी जब शिविर में लैब जांच की गई और मरीजों की रिपोर्ट हाथ में आई तो स्वयं स्वास्थ्य विभाग हैरान रह गया। विभाग के अनुसार अगर सिर्फ तीन शिविर की ही रिपोर्ट देख लें तो 15 प्रतिशत तक लोग मधुमेह से पीड़ित पाए गए। इसके अलावा 16 प्रतिशत तक मरीजों में बीपी पाया गया है।
वहीं अगर कोलस्ट्रोल की बात करें तो 14 प्रतिशत तक मरीज इस बीमारी से ग्रस्त हैं। वहीं अगर ब्लड यूरिया की बात करें तो इसके मरीजों की संख्या 16 प्रतिशत से अधिक है। यूरिक ऐसिड से भी इतने ही प्रतिशत लोग परेशानी झेल रहे हैं। जो दवाइयों के माध्यम से उपचार करवा रहे हैं। ऐसी स्थिति केवल छावनी की है। संवाद
विज्ञापन


टीबी मुक्त की तरह ही अन्य योजना बना सकेगा विभाग
विभाग के पास मरीजों में बीमारी के आंकड़े आने के बाद अब विभाग जैसे टीबी मुक्ति को लेकर कार्य कर रहा है, उसी तरह से अन्य बीमारियों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की योजना तैयार सकता है। डॉक्टरों की मानें तो शुगर, बीपी, कोलस्ट्रोल और यूरिक एसिड ही ऐसी बीमारियां है जो मुख्य रूप से शरीर पर बहुत अधिक प्रभाव डालती हैं। अगर लोग इन बीमारियों से सुरक्षित रह जाते हैं तो अन्य बीमारियों से भी काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीमारी- गांव बोह- कलरेहड़ी- बब्याल
मधुमेह- 89- 126- 49
रक्तचाप- 100- 130- 53
कोलेस्ट्राल- 9- 105- 8
यूरिक एसिड- 59- 135- 43

स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मरीजों की बीमारियों को चिह्नित कर डाटा तैयार किया जा रहा है, ताकि मरीजों को सही उपचार मिल सके। -कुलदीप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed