{"_id":"6604b25779f5a2f591056854","slug":"health-department-is-examining-sealed-documents-ambala-news-c-36-1-ame1006-120543-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सील दस्तावेजों को खंगाल रहा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सील दस्तावेजों को खंगाल रहा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। शहर के नारायणगढ़ रोड पर स्थित श्री कृष्णा अस्पताल और नशा मुक्ति केंद्र में दबिश मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की दवाओं और मरीजों से संबंधित पिछले छह महीनों का रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है।
अब विभाग इस रिकार्ड को खंगालने में जुट गया है। रिकाॅर्ड की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग इसकी रिपोर्ट एडीसी अंबाला को सौंपेगा। फिलहाल विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले को एडीसी के संज्ञान में लाया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दूसरी ओर अस्पताल में बुधवार को ओपीडी सेवाएं फिर शुरू होने से मरीजों को राहत मिली है। मंगलवार को दबिश के दौरान 10 घंटों तक अस्पताल के दरवाजे बंद कर दिए गए थे।
इससे वहां पर आने वाले मरीजों की लंबी कतार लग गई थी। अस्पताल संचालक डॉ. बीके शर्मा ने बताया अस्पताल की ओर से विभाग को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उनसे जो भी रिकार्ड मांगा गया है वह सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मरीजों के आधार पर होगा दवाओं का मिलान
नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र राय ने बताया कि मेंटल हेल्थ केयर एक्ट के तहत जो भी दवाएं बरामद हुई है। उनका मरीजों की संख्या के आधार पर मिलान किया जाएगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के दवाओं के स्टाॅक को सील कर दिया है लेकिन विभाग की ओर से अस्पताल परिसर को मरीजों को दवा देने की अनुमति दी गई है। जिससे मरीजों को परेशानी न हो। सारा रिकार्ड जांचने के लिए दो से तीन दिन का समय लगेगा उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वर्जन
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार करने को कहा गया था। इसके बाद अस्पताल में जांच की गई है। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है और बनने के बाद आगामी कार्रवाई के लिए एडीसी अंबाला को सौंपी जाएगी।
डॉ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला।