फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Health department alert when rain arrives

Ambala News: बारिश आने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Health department alert when rain arrives
अंबाला सिटी। मानसून की दस्तक होने के बाद जिले भर में जगह जगह जलभराव की स्थिती हो गई। ऐसे में अब डेंगू मच्छर पैदा होने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग की 832 आशाएं और 50 ब्रीड चेकर डेंगू के लारवा की जांच कर रहे हैं। अभी तक 45 लोगों को डेंगू के लारवा मिलने पर नोटिस भी दिए जा चुके हैं। जबकि 40 हजार लोगों के रेपिड टेस्ट भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि इसमें कोई मामला पॉजिटिव नहीं मिला। इससे डेंगू के लक्षणों का पता लगाया जा सके। डॉ़ सुनील हरि ने बताया कि जिन लोगों को पहले डेंगू हो चुका है। उन्हें दोबारा डेंगू होने पर अधिक खतरा बढ़ जाता है। डेंगू से शरीर में राेग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लग जाती है।
विज्ञापन

इससे खतरा और अधिक बढ़ जाता है। मरीज के खून में प्लेटलेट्स का स्तर गिर जाता है। विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मी डेंगू के लारवा की जांच में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही लोगों के ब्लड स्लाइड सैंपल भी लिए जा रहे हैं। अब तक विभाग 40 हजार से अधिक सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में ही पनपता है डेंगू
डॉ़ सुनील हरि ने बताया कि घर की सफाई के साथ साथ हमें पानी के स्रोत की भी सफाई करनी चाहिए। जहां पर डेंगू का लारवा पनपता है। फ्रिज की ट्रे में सबसे अधिक डेंगू का लारवा देखने को मिलता है। इसकी तरफ किसी का विशेष ध्यान भी नहीं जाता है। ऐसे में घर में ही डेंगू का लारवा बनता है और बीमारी फैलाता है। ऐसे में मच्छर मारने वाली मशीनें भी फेल हो जाती हैं। कोरोना की तरह लोगों को डेंगू को भी गंभीरता से लेना चाहिए। अपने आस पास सफाई बनाए रखनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग भी अपने स्तर पर तैयारियाें में जुटा हुआ है।
डॉ सुनील हरि, एमओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed