फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   health

आर्मी अस्पताल के स्टाफ सहित 5 कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
health
12 दिन से लगातार कोरोना मुक्त चल रहे जिला अंबाला में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी। इस बार एक साथ 5 लोग कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। इनमें से एक आर्मी अस्पताल का स्टाफ भी शामिल है। यह कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में था। हालांकि सेना से जुड़ा मामला होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां कार्रवाई नहीं कर पाई। क्योंकि आर्मी खुद इस मामले को डील करेगी। वहीं दूसरी और छावनी के दयालबाग, बोह और पालम विहार में एक-एक केस सामने आया जबकि एक केस अंबाला शहर अशोक विहार में युवराज पैलेस के नजदीक का है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर से टेस्टिंग शुरू
जिले में आरटीपीसीआर से टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी तक इसकी विधिवत शुरूआत नहीं की गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी विधिवत शुरूआत गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कर सकते हैं।
विज्ञापन

अब अंबाला में यह है कोरोना की स्थिति
अंबाला में अब कोरोना के कुल 47 केस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से दो की मौत और अब कुल 5 केस एक्टिव हैं। जबकि 40 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इन 5 नए केस की पुष्टि के बाद छावनी में 3 व शहर में एक नया कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कुल 9 कंटेनमेंट जोन हो गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

47 में से 9 ही जिले के निवासी
बेशक जिले में अब तक कुल 47 कोरोना के केस की पुष्टि हो चुकी है लेकिन बड़ी बात यह है कि इनमें से केवल 9 ही जिले के स्थाई निवासी हैं जबकि बाकी पंजाब तो कोई दूसरे राज्यों के निवासी हैं।
600 से ज्यादा घरों को किया क्वारंटीन
पालम विहार, दयालबाग, बोह और अंबाला शहर अशोक विहार एरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केस की पुष्टि होने के बाद 4 नए कंटेनमेंट जोन बना दिये हैं। इन चारों में टीमों ने 600 से ज्यादा परिवारों को क्वारंटीन कर दिया ताकि इनके साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।
दिल्ली से आया था बहन ने कहा पहले टेस्ट करवाकर आओ
अंबाला छावनी के पालम विहार का रहने वाला 29 वर्षीय युवा 24 मई को दिल्ली से बाइक पर घर पहुंचा था। वह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। घर आने के बाद उसकी बहन ने उसे समझाया और सैंपल देने के लिए कहा। बहन की बात मानकर 25 मई की सुबह युवक ने अपना टेस्ट करवाया। उसी रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस दौरान वह घर से भी बाहर नहीं निकला। इस तरह भाई-बहन की समझदारी से केस जल्दी पकड़ में आ गया।
भतीजे ने कहा घर तो आ जाओ लेकिन करवाने पड़ेंगे टेस्ट
गुवाहाटी से आए व्यक्ति ने अंबाला छावनी के दयालबाग वासी अपने भतीजे से घर आने के लिए पूछा। जिस पर भतीजे ने कहा कि अंकल आप घर तो आ जाओ लेकिन कोरोना टेस्ट करवाना पड़ेगा। भतीजा के कहने पर गोवाहाटी से अंकल अंबाला पहुंचे। भतीजे ने एहतियात के तौर पर न केवल कोरोना सैंपल दिलवाया बल्कि उन्हें घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अलग से क्वारंटीन भी कर दिया। अब रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह यहां इस परिवार ने भी खुद की जिम्मेदारी समझ मिसाल पेश की है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर काम करता था बोह निवासी
-वहीं बोह का जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह दिल्ली एयरपोर्ट पर कारगो सर्विस में ड्राइवर है। उसने भी खुद ही अस्पताल में आकर अपना सैंपल दिया था।

पांच नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इनमें से 4 को मुलाना के कोविड अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है जबकि आर्मी अस्पताल के स्टाफ को वह खुद डील करेंगे।
डॉ. कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed