फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   health

महिलाओं को किया स्तन कैंसर को लेकर जागरूक .

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
health
भारत विकास परिषद, महर्षि दयानंद शाखा द्वारा मातृ शक्ति को जानलेवा स्तन कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करवाने बारे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विषय में महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए शाखा द्वारा नगर के एकमात्र प्रसिद्ध ओनको सर्जन डॉक्टर अंकुश सारवाल, डॉक्टर नीता सारवाल व डॉक्टर सरिता सारवाल का एक कार्यक्रम एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज में रखा गया। डाक्टरों ने बताया कि वर्ष 2020 में लगभग 18 लाख महिलाएं स्तन कैंसर से पीड़ित पाई गई। हर वर्ष दो लाख नए केस आते हैं और लगभग एक लाख महिलाएं असामयिक मृत्यु का ग्रास बन जाती हैं। यह और भी चिंता का विषय है कि अब तो 30 वर्ष की आयु की युवा महिलाएं भी इस बीमारी से पीड़ित पाई जाने लगी हैं। यह बीमारी महिलाओं से पुरुषों में भी यदा-कदा चली जाती है। डॉक्टर ने इसके लक्षण बताते हुए सचेत किया कि 45 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं को वर्ष में एक बार अपना परीक्षण अवश्य करवाना चाहिए। इसके सेमिनार के लिए प्राचार्य किरण आंगरा ने डॉक्टरों का आभार जताया। इस मौके पर डॉक्टर अविनाश शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, सुभाषिनी गोयल, गीता मेहंदीरत्ता, राशि अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, श्वेता आनन्द, इंदु खन्ना, मिनी गोयल, पूनम रावल, मीना गर्ग, रचना गुप्ता, मेघा गर्ग, मंजु अग्रवाल, निधि अग्रवाल, गीतू सिंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed