फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   He grabbed Rs 5.5 lakh by fraudulently selling another's plot

Ambala News: बेटे के जन्मदिन पर जहरीला पदार्थ खा पिता ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
He grabbed Rs 5.5 lakh by fraudulently selling another's plot
अंबाला। बराड़ा के नाहरा गांव निवासी 25 वर्षीय अनिकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटकने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बुधवार को उसके तीन वर्षीय बेटे का जन्मदिन था और घर पर पाठ रखा हुआ था। इस बीच बुधवार सुबह सवा नौ बजे अनिकेत ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली दवा का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अनिकेत पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। इस बीच बुधवार को उसके तीन वर्षीय बेटे का जन्मदिन था। सुबह से घर में खुशी का माहौल था और पूजा की तैयारियां चल रही थी। तभी अचानक जहरीला पदार्थ खाने से अनिकेत की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन परिजन उसे मुलाना मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर उपचार के दौरान देर रात को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई को अंजाम दिया। साथ ही पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एसआई हरिओम शर्मा ने बताया कि विसरा लेकर जांच के लिए मधुबन भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed