फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HDU unit will be completed soon, children will get the facility

Ambala News: जल्द पूरी होगी एचडीयू यूनिट, बच्चों को मिलेगी सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
HDU unit will be completed soon, children will get the facility
अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में एचडीयू यूनिट कक्ष।
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही बच्चों के लिए भी एचडीयू यूनिट की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए विभाग ने दो वात्सल्य विभाग के कमरों को चुना है। यहां पर भी एसी का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

गंभीर हालात में लाए गए बच्चों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। आईसीयू की तरह यहां पर भी वेंटिलेटर की सुविधाएं मिलेगी। एचडीयू यूनिट का अलग से प्रवेश द्वार होगा। वर्तमान में नागरिक अस्पताल में बच्चों के लिए एक ही वार्ड स्थापित किया गया है। जहां पर बच्चों को भर्ती किया जाता है लेकिन अधिक गंभीर अवस्था में बच्चे को उपचार के लिए कोई सुविधा नहीं थी। इसलिए अब यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

12 बेड की होगी सुविधा
सिटी नागरिक अस्पताल में रोजाना 1500 मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें से 100 से अधिक बच्चे होते हैं। एचडीयू यूनिट में 12 बेड स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही यूनिट में सेंटर एसी भी लगाया जाएगा। प्राथमिक तौर पर उपचार के बाद बच्चों को वार्ड में रखा जाएगा। तीन माह पहले इनक्वास की टीम ने निरीक्षण में सुझाव दिया था। इसके बाद यह काम शुरू हुआ है। एचडीयू यूनिट के लिए स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल यूनिट का काम जारी है। जल्द ही यह पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
निदेशालय के निर्देशों पर ही एचडीयू यूनिट को बनाया जा रहा है। काफी काम पूरा हो गया है। बाकी का काम भी पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराया जा रहा है। जल्द ही यूनिट को शुरू करवा दिया जाएगा। अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों को राहत मिलेगी।
-डॉ पूनम चौधरी, पीएमओ नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed