फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'Haunting film The Kashmir Files'

‘रोंगटे खड़े करने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
'Haunting film The Kashmir Files'
अंबाला शहर स्थित ग्लैक्सी मॉल में द कश्मीर फाईल्स मूवी देखते विधायक असीम गोयल। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल नन्यौला ने भारतीय जनता पार्टी के लगभग 319 कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को शहर स्थित गैलेक्सी मॉल में द कश्मीर फाइल्स मूवी देखी। असीम गोयल ने फिल्म देखने के उपरांत बताया कि जिस प्रकार से इस फिल्म में सन 1990 में कश्मीरी पंडितों, हिंदुओं के साथ जो अत्याचार व प्रताड़ना की गई और उन्हें अपना घर-बार छोड़ने पर मजबूर किया गया। जो घटनाएं उनके साथ उस समय घटी थी, उसे देखकर रोंगटे खडे़ हो जाते हैं। यह घटनाएं लोगों के सामने न आएं उसे दबाने का काम भी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमें आजादी से पहले और आजादी के बाद देश के इतिहास का चित्रण सही प्रकार से नहीं दिखाया है। यदि उस समय कश्मीर को बचा लिया जाता तो कश्मीर के लिए इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़नी पड़ती। कश्मीर जो कभी केसर की क्यारी या फूलों की घाटी के नाम से प्रसिद्ध था, उसे कांग्रेस ने खून की घाटी बनाने का काम किया। इस मौके पर विधानसभा संयोजक संदीप सचदेवा, संजीव गोयल टोनी, गुरविंद्र सिंह मानकपुर, सुरिन्द्र ढींगरा, कपिश गर्ग, दिनेश लदाणा, मनदीप राणा, विनोद गर्ग, सुरेश सहोता, अमन सूद व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed