{"_id":"6648acba3c12da2eee05986a","slug":"haryana-xuv-car-moving-in-the-military-area-caught-fire-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सैन्य क्षेत्र में चलती एक्सयूवी कार धूं-धूंकर जल उठी, बाल-बाल बचे दो युवक व महिला बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सैन्य क्षेत्र में चलती एक्सयूवी कार धूं-धूंकर जल उठी, बाल-बाल बचे दो युवक व महिला बुजुर्ग
Sat, 18 May 2024 06:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 18 May 2024 06:57 PM IST
सार
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। दमकल विभाग की गाड़ी ने काबू पाया।
विज्ञापन
अंबाला में जली कार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में सैन्य क्षेत्र स्थित चिड़िया लाइन के सामने चलती हुई एक्सयूवी कार में शनिवार दोपहर 4 बजे अचानक आग लग गई। पहले धुंआ निकला तो कार में सवार दो युवक व एक महिला बुजुर्ग उतर गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी और धूं-धूं कर जल उठी। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, सैन्य क्षेत्र में देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया। इतने में सेना के जवान भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और इलाका पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन