फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana's debut in swimming with gold

गोल्ड के साथ हुई तैराकी में हरियाणा की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana's debut in swimming with gold
अंबाला। खेलो इंडिया के तहत स्वीमिंग प्रतियोगिता का आगाज हरियाणा के लिए अच्छा रहा। पहले दिन ही बुधवार को प्रदेश के खिलाड़ी हर्ष सरोहा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। वहीं, वार हीरोज स्टेडियम में सात प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुई। इनमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत का प्रयास किया। अंत में तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

पहले दिन कर्नाटक के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। महिला सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में तीनों ही खिलाड़ी कर्नाटक के रहे, जिन्होंने पदक जीते और किसी खिलाड़ी को पास नहीं आने दिया। इसके बाद महाराष्ट्र और असम के खिलाड़ी रहे। जिन्होंने तीन मेडल पर कब्जा जमाया। अब 12 जून तक ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में इस तरह खेल प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी। इसमें खिलाड़ी विभिन्न प्रतिर्स्पाधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

स्वीमिंग प्रतियोगिताएं दो चरणों में सुबह नौ बजे और शाम पांच बजे आयोजित की गई। शाम के समय मेडल सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिन खिलाड़ियों को जीत नहीं मिली उन खिलाड़ियों का उनके कोच ने हौसला बढ़ाते हुए आगे मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के खिलाड़ियों की प्रस्तुति देख हर कोई हैरान था। एक के बाद एक कर्नाटक को मेडल मिलते देख कर्नाटक के खिलाड़ियों में खुशी की लहर थी। वहीं, अन्य खिलाड़ी उनसे गुर लेते दिखाई दिए। वहीं, अन्य खिलाड़ी भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते दिखाई दिए।
यह रहे परिणाम
अंडर-17 वूमेन 200 मीटर फ्रीस्टाइल
कर्नाटक की हर्षिका रमाचंद्रा ने 2:07.84 समय के साथ गोल्ड।
महाराष्ट्र की आन्या वाला ने 2:09.79 समय के साथ सिल्वर।
असम की अस्था चौधरी ने 2:11.05 समय के साथ ब्रांज मेडल पर कब्जा किया।
अंडर-17 मैन 200 मीटर फ्रीस्टाइल
कर्नाटक के अनीश गोवडा ने 1:53.17 समय के साथ गोल्ड।
गुजरात के देवांश परमार ने 1:54.70 समय के साथ सिल्वर।
कर्नाटक संभव आर ने 1:55.02 समय के साथ ब्रांज मेडल।
अंडर-17 मैन 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
बंगाल के स्वदेश मोडाल 1:05.22 समय के साथ गोल्ड।
कर्नाटक के विदित शंकर ने 1:05.55 समय के साथ सिल्वर।
तमिलनाडु के जाशुआ थॉमस ने 1:06.45 समय के साथ ब्रांज।
अंडर-17 वूमेन 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
कर्नाटक की एस लक्ष्या ने 1:17.61 समय के साथ गोल्ड।
कर्नाटक की सानवी राव ने 1:17.89 समय के साथ सिल्वर।
कर्नाटक की लाइनशा ए के ने 1:18.26 समय के साथ ब्रांज।
50 मीटर मैन बटरफ्लाई
हरियाणा के हर्ष सरोहा ने 25.22 समय के साथ गोल्ड।
असम के बिक्रम ने 25.23 समय के साथ सिल्वर।
महाराष्ट्र के आर्यन 25.46 समय के साथ ब्रांज मेडल जीता है।
50 मीटर वूमेन बटरफ्लाई
कर्नाटक की नीना ने 28.50 समय के साथ गोल्ड।
पंजाब की जश्नूर कौर ने 29.41 समय के साथ सिल्वर।
असम की उत्तरा ने 29.45 समय के साथ ब्रांज मेडल जीता।
अंडर 17 वूमेन 800 मीटर फ्रीस्टाइल
तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल ने 9:24.32 समय के साथ गोल्ड।
महाराष्ट्र की आन्या वाला ने 9:25.59 समय के साथ सिल्वर।
कर्नाटक की शिरीन ने 9:26.62 समय के साथ ब्रांज मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed