फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Roadmap of Congress Jansandesh Yatra decided

Haryana: कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा का रोडमैप तय, कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं को बताई रुपरेखा

Sat, 23 Dec 2023 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 10:57 PM IST
सार

कुमारी सैलजा बोलीं कि14 को फरीदाबाद से यात्रा शुरू होगी। 10 लोकसभा सीटों के साथ 90 विधानसभा कवर की जाएंगी। 

विज्ञापन
Haryana: Roadmap of Congress Jansandesh Yatra decided
अंबाला छावनी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं व कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करतीं कुमारी सैलजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा राज्य में लोकसभा की सभी दस सीटों पर कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा का रोडमैप तय हो गया है। राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने शनिवार को अपने अंबाला स्थित आवास पर प्रदेश भर से जुटे कार्यकर्ताओं को यात्रा की रुपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 2024 से जनसंदेश यात्रा फरीदाबाद लोकसभा से शुरू होगी। इस यात्रा का अंतिम पड़ाव अंबाला लोकसभा में होगा। यात्रा के समापन पर सैलजा ने अंबाला लोकसभा में बड़ी रैली करने का भी ऐलान किया।

विज्ञापन


सैलजा ने कहा कि इस जनसंदेश यात्रा के जरिए सभी दस लोकसभा सीटों और प्रदेश की हर विधानसभाओं में लोगों से मिलकर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा दो दिन में पूरी लोकसभा को कवर करेगी। इस यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला व विधायक किरण चौधरी भी कार्यकर्ताओं की अगुवाई करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करना है। यात्रा के जरिए कांग्रेस प्रदेश की 36 बिरादरी को साथ लेकर चलेगी। यात्रा में हर नेता व कार्यकर्ता अपनी-अपनी गाड़ियों में शामिल होगा। उन्होंने प्रदेश भर से जुटे कार्यकर्ताओं को इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान सैलजा भावुक अपील करती दिखीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में कभी किसी कार्यकर्ता पर बोझ नहीं डाला। जनसंदेश यात्रा की कामयाबी के लिए हर कार्यकर्ता को अपने स्तर पर जी तोड़ मेहनत करनी होगी। यात्रा की कामयाबी के लिए उसे हर गांव हर गली में जाना होगा।


इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, विधायक शमशेर गोगी, विधायक रेणू बाला, विधायक शैली चौधरी, विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, पूर्व कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन, पूर्व पार्षद परविंद्र सिंह परी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed