फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Police Traffic Challan can be paid through Paytm

Haryana: हरियाणा पुलिस ने वाहन चालकों को दी सुविधा, पेटीएम से भर सकेंगे चालान

Wed, 17 Jan 2024 05:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 05:43 PM IST
सार

अब तक केवल नकदी के रूप में ही चालान भरा जाता था। पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा यातायात पुलिस की तरफ से यह पहल की गई है।

विज्ञापन
Haryana Police Traffic Challan can be paid through Paytm
चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने मोबाइल चालान के बाद अब पेटीएम के माध्यम से भी चालान भरने की सुविधा शुरू कर दी है। पहले यह चालान केवल नकद राशि के माध्यम से ही भरे जाते थे। अंबाला के पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि हरियाणा पुलिस की तरफ से आमजन को पेटीएम एप की सहायता से ट्रैफिक चालान का भुगतान करने की सुविधा प्रदान की गई है।

विज्ञापन


पहले यह यातायात चालान केवल नकद तरीके से भुगतान होता था। जब चालक ट्रेफिक नियमों की अवहेलना करते हैं तो विवादों से बचने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा यातायात पुलिस की तरफ से यह पहल की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि इस पहल के पीछे यह सोच है कि चालानों को चुकाने का सबसे आसान तरीका डिजिटल भुगतान है। आजकल आमजन किसी भी लेनदेन के लिए नकद राशि की तुलना में ऑनलाइन भुगतान को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगा चालान का भुगतान
पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पेटीएम से चालान भरने के लिए अपने स्मार्टफोन पर एप खोलें और रिचार्ज व बिल भुगतान अनुभाग का चयन करें। चालान का पता लगाने और चयन करने के लिए नीचे जाकर दिखाई देने वाले विकल्पों में से प्रासंगिक यातायात प्राधिकरण के रूप में हरियाणा ट्रेफिक पुलिस चुनें। उसमें फिर आवश्यक विवरण दर्ज करें, जैसे आपका चालान नंबर, वाहन पंजीकरण नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जुर्माना राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ें और भुगतान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed