{"_id":"66410f15fdd89a410f07bd33","slug":"haryana-platform-searched-grp-and-rpf-alert-after-threat-to-blow-up-station-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद तलाशे प्लेटफार्म, जीआरपी और आरपीएफ सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद तलाशे प्लेटफार्म, जीआरपी और आरपीएफ सतर्क
Mon, 13 May 2024 12:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 May 2024 12:18 AM IST
सार
रेलवे आईजी से फोन पर मिले निर्देश के बाद जीआरपी और आरपीएफ सतर्क है। सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली स्थित आरपीएफ मुख्यालय से आईजी का फोन आते ही रविवार रात को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चाक-चौबंद सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए गए। डॉग स्कवायर्ड की मदद से आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे परिसर सहित सभी प्लेटफार्मों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
ये अभियान देररात तक जारी रहा। प्राप्त जानकारी अनुसार सुरक्षा को लेकर यह कार्रवाई की गई थी, जिससे कि भीड़भाड़ के दौरान कोई शरारती तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके।
विज्ञापन
यह भी जानकारी सामने आई कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को पूर्व की तरह एक बार फिर उड़ाने की धमकी दी गई है, हालांकि इस की पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की। जबकि जीआरपी के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि धमकी को लेकर उन्हें आरपीएफ की तरफ से फोन आया था कि दिल्ली मुख्यालय से फोन आया है कि भीड़भाड़ के दौरान कोई वारदात को अंजाम न दे दे।
विज्ञापन
इसलिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन सहित डीआरएम कार्यालय में चेकिंग अभियान चलाया जाए, जिससे कि संदिग्ध व्यक्ति और सामान को पकड़ सके। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।