फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana out in league match of BC Roy Trophy, players went for trial

Ambala News: सोना कारोबारी से फिरौती मामले में दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana out in league match of BC Roy Trophy, players went for trial
अंबाला। यमुनानगर के सोना कारोबारी अमित से 30 लाख फिरौती मांगने और गोलियां चलाने के मामले में अंबाला एसटीएफ ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। इनकी पहचान यमुनानगर के कोतरखाना निवासी सुखविंद्र और एक नाबालिग के रूप में हुई है। इससे खुलासा हुआ कि उन्होंने फ्रांस में बैठे आरोपी सुखविंद्र के बेटे गुरलीन और डुलयाली निवासी करण के कहने पर सोना कारोबारी की रेकी की थी और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया था। वहीं से दोनों ने कारोबारी से 30 लाख की फिरौती और गोलियां मरवाने की धमकी दी। एसटीएफ डीएसपी अमन ने बताया था कि आरोपियों को पकड़ने वाली उनकी टीम में एसआई पुरुषोत्तम, एएसआई कुलदीप, एएसआई सुभाष चंद व ईएचसी रोहित शामिल थे। एसटीएफ ने आगामी कार्रवाई के लिए आगामी दोनों आरोपियों को सीआईए-1 यमुनानगर के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस विदेश में बैठे दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन

वर्जन

सोना कारोबारी से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया है। इसमें एक नाबालिग है और 12वीं कक्षा का छात्र है। आरोपियों को यमुनानगर सीआईए-1 के हवाले कर दिया है और वहीं आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

अमन, डीएसपी, एसटीएफ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed