{"_id":"64df0817d5784e63ef0dbf1e","slug":"haryana-minister-anil-vij-taunt-on-surjewala-said-congress-showed-mentality-by-giving-responsibility-of-mp-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सुरजेवाला पर विज का तंज, कहा- राक्षस बोलने वाले को एमपी की जिम्मेदारी देकर दिखाई कांग्रेस ने मानसिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सुरजेवाला पर विज का तंज, कहा- राक्षस बोलने वाले को एमपी की जिम्मेदारी देकर दिखाई कांग्रेस ने मानसिकता
Fri, 18 Aug 2023 11:28 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:28 AM IST
सार
कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के राक्षस वाले बयान के बाद हरियाणा की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस ने सुरजेवाला का कद बढ़ाकर मध्य प्रदेश का प्रभारी बना दिया है। जिसके बाद अनिज विज ने सुरजेवाला पर तंज कसा है।
विज्ञापन
अनिल विज।
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है। इस पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिज विज ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से सुरजेवाला और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि हिन्दुस्तान के लोगों को राक्षस कहने वाले कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला को राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाकर बड़ा तोहफा दिया है।
विज्ञापन
हिंदुस्तान के लोगों को राक्षस कहने वाले कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाकर दिया बड़ा तोहफा । लोगों को राक्षस बताने वाली मानसिकता पर कांग्रेस ने लगाई अपनी मोहर ।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) August 18, 2023विज्ञापन
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में दिया था बयान
लोगों को राक्षस बताने वाली मानसिकता पर कांग्रेस ने अपनी मोहर लगा दी है। इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से लोग कांग्रेस को घेरते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में बयान दिया था कि भाजपा का जो समर्थन करता है या जो भी उन्हें वोट देता है वह राक्षस प्रवृत्ति का है। मैं उन्हें महाभारत की धरती पर शाप देता हूं। इस बयान के आने के बाद सुरजेवाला की भाजपा ने तीखे शब्दों में आलोचना की थी। ऐसे समय में सुरजेवाला को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी देने से राजनैतिक क्षेत्र में हलचल मच गई है।