फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Lado Lakshmi Scheme Fear of BPL cards being cancelled... rumors of other benefits being reduced

हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना: बीपीएल कार्ड कटने का डर... अन्य लाभ कम होने की अफवाह, स्कीम में रुचि कम

Sun, 02 Nov 2025 09:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 02 Nov 2025 09:31 AM IST
सार

अंबाला में 87,784 महिलाएं दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए योग्य पाई गई हैं, लेकिन अभी तक आधे से भी कम करीब 40,280 महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना के फार्म भरवाएं हैं।

विज्ञापन
Haryana Lado Lakshmi Scheme Fear of BPL cards being cancelled... rumors of other benefits being reduced
लाडो लक्ष्मी योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाएं ऑनलाइन फार्म भरने में कम रुचि दिखा रहीं हैं। इस योजना को लेकर पात्र महिलाएं दुविधा में हैं, उनका कहना है कि 2100 रुपये की पेंशन लगवाने के लिए बाद में कहीं उनका बीपीएल राशन कार्ड न रद हो जाए। इसके अलावा सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य स्कीम का भी लाभ न मिले। यह चर्चा महिलाओं के बीच अधिक चल रही है। इसी कारण योजना में आवेदन कम आए हैं। शनिवार को अवकाश के दिन नगर परिषद और बीडीपीओ कार्यालयों को महिलाओं के लिए खोला गया, ताकि वह पात्र महिलाएं ऑनलाइन फार्म भर सकें। इसके अलावा कर्मचारी महिलाओं के मोबाइल में लाडो लक्ष्मी एप डाउनलोड भी करवा रहे हैं, जिससे वह खुद ही अपना फार्म भर सकें।

विज्ञापन


87,784 महिलाएं पात्र 40,280 ने ही आवेदन किया
अंबाला में 87,784 महिलाएं दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए योग्य पाई गई हैं, लेकिन अभी तक आधे से भी कम करीब 40,280 महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना के फार्म भरवाएं हैं। जबकि इस योजना की शुरूआत 25 सितंबर से हो गई थी एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी महिलाएं खुलकर फार्म नहीं भरवा रही हैं।
विज्ञापन


महिलाओं को जागरूक करने के लिए मुनादी करवाएगी नगर परिषद
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को सफल बनाने के लिए अब नगर परिषद की ओर से अधिकारी गांव और शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद की गाड़ियों के माध्यम से मुनादी करवाई जाएगी जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा भरे जा रहे फार्म
शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के फार्म ज्यादा भरवा रही हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में महिलाओं की संख्या कम है।


अधिकारी के अनुसार
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, कार्यालय में लाडो लक्ष्मी योजना एप डाउनलोड कराया जा रहा है और कार्यालय में ऑनलाइन महिलाओं के फार्म भरे जा रहे हैं। इस योजना का लाभ लेनी वाली किसी भी पात्र महिला का राशन रद नहीं होगा। - राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed