{"_id":"64f4804008dd67d57a0fd9c3","slug":"haryana-government-accepted-main-three-demands-of-farmers-mahapanchayat-to-be-held-on-september-5-postponed-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सरकार ने किसानों की मुख्य तीन मांगें मानी, 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सरकार ने किसानों की मुख्य तीन मांगें मानी, 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत स्थगित
Sun, 03 Sep 2023 06:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 03 Sep 2023 06:16 PM IST
सार
4 सितंबर को किसानों की केंद्र सरकार के साथ बैठक होगी, जिसमें सरकार से राहत पैकेज की मांग की जाएगी। अंबाला सिटी की नई अनाजमंडी में 23 अगस्त से धरने पर बैठे किसान भी उठ गए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने किसानों की मुख्य तीन मांगें मानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
23 अगस्त से अंबाला में शहर के नई अनाज मंडी में धरने पर बैठे किसानों की हरियाणा सरकार ने मुख्य तीन मांगें मान ली है। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेतृत्व में किसान सरकार द्वारा मांगें न मानने के बाद शहर नई अनाज मंडी में धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
रविवार को हरियाणा सरकार की तरफ से एसडीएम सिटी दर्शन सिंह व डीएसपी अर्शदीप सिंह पहुंचे और उन्होंने किसानों को उनकी तीनों मांगों को पूरा करने का सरकार की तरफ से आश्वासन दिया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने 5 सितंबर को होने वाली किसान इंसाफ महापंचायत को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, अंबाला सिटी की नई अनाजमंडी में 23 अगस्त से धरने पर बैठे किसान भी उठ गए है। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने बताया कि नौजवान किसान रविंद्र सिंह सरवारा को इंसाफ दिलाने के लिए किसान इंसाफ महापंचायत शहर के नई अनाज मंडी में 5 सितंबर को रखी गई थी। अब इस महापंचायत को सरकार द्वारा मांगे मानने पर स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया कि सरकार प्रदर्शन के दौरान टांग कटने वाले युवा किसान रविंद्र सिंह सरवारा को पक्की सरकारी नौकरी और इलाज का संपूर्ण खर्चा देगी। किसानों पर 22 अगस्त को चंडीगढ़ कूच के लिए अब तक जितने भी केस बनाए गए थे, वह सभी केस रद्द होंगे। साथ ही गन्ने की सारा बकाया भुगतान करीब 40 करोड़ एक महीने के अंदर करने का वादा किया है। अगले सप्ताह से इसके पैसे डलने शुरू होंगे।