फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana first in Fit India martial arts

Ambala News: फिट इंडिया मार्शल आर्ट्स में हरियाणा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Haryana first in Fit India martial arts
अंबाला सिटी। फिट इंडिया मार्शल आर्ट्स नेशनल स्कूल गेम प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी से हितेश, हरमन सिंह, ईशप्रीत सिंह, तेजस शर्मा ने स्वर्ण पदक, एविन ने रजत पदक, स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल से रोहन गांधी ने स्वर्ण पदक जीतकर अंबाला जिले व हरियाणा राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन

इसमें खिलाड़ियों ने भारत के मुख्य प्रशिक्षक और एशियन जज रेनशेई हेमंत शर्मा के मार्ग दर्शन में भाग लिया। इसी तरह अंबाला के अमोलक पब्लिक स्कूल से कोच राजिंद्र सिंह व महिला स्पोर्ट्स कोच नशरीन जेहरा के मार्ग दर्शन में हनी ने रजत पदक, रियान ने स्वर्ण पदक अमृत कौर रजत पदक, हरमन कौर स्वर्ण पदक, सोहन रजत पदक, ओम कुमार रजत पदक, एकमजीत रजत पदक, प्रभसिरत कौर स्वर्ण पदक, निशित रजत पदक, युवराज स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सात से नौ जुलाई तक रोहतक महर्षि दयानंद डीम्ड यूनिवर्सिटी में करवाई गई। अंबाला के खिलाड़ी हरियाणा की टीम में चयनित होकर प्रतियोगिता के लिए पहुंचे। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण और सात रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता की ओवर ऑल ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, आठ स्वर्ण और आठ रजत पदक जीतकर गुजरात की टीम द्वितीय, केरला की टीम सात स्वर्ण और सात रजत पदक जीतकर तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed