फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Farmers will block railway tracks

Haryana: यात्रीगण ध्यान दें... आज कहीं जाने की योजना बना रहे है तो सावधान, किसान करेंगे रेल पटरियां जाम

Thu, 03 Oct 2024 12:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 12:25 AM IST
सार

अंबाला में दोपहर 12 से दो बजे तक मोहड़ा के नजदीक किसान प्रदर्शन करेंगे। अंबाला-लुधियाना, दिल्ली और चंडीगढ़ रेल सेक्शन प्रभावित रहेगा। 

विज्ञापन
Haryana: Farmers will block railway tracks
रेलवे सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

किसान एक बार फिर गुरुवार को रेल का पहिया जाम करेंगे। किसान जत्थेबंदियों ने इसकी घोषणा कर दी है। हरियाणा में किसान अंबाला-दिल्ली सेक्शन पर मोहड़ा गांव के पास रेलवे ट्रैक को जाम करेंगे तो वहीं पंजाब में शंभू और चंडीगढ़ में लालड़ू के पास ट्रैक जाम किया जाएगा।

विज्ञापन


ट्रैक पर प्रदर्शन का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। वहीं, किसानों के आंदोलन को लेकर रेलवे ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अगर रेलवे ट्रैक पर जाम नहीं होगा तो ही ट्रेनों का संचालन होगा, अन्यथा ट्रेनों को बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया जाएगा ताकि यात्री सुरक्षित रहें।
विज्ञापन


मोहड़ा अनाज मंडी में जुटेंगे किसान
किसान जत्थेबंदियों से जुड़े पदाधिकारियों ने आह्वान किया है कि लंबित मांगों के लिए उनका प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में वो रेलवे ट्रैक पर बैठकर रोष प्रदर्शन करेंगे। सोशल मीडिया पर डाले वीडियो में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी साथियों को सुबह 11:30 बजे मोहड़ा अनाज मंडी में एकत्रित होने का संदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी
किसानों को रेलवे ट्रैक तक न पहुंचने देने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयारी की गई है। इसके तहत यूनियन के पदाधिकारियों को घरों से बाहर निकालने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। वहीं अगर फिर भी किसान जत्थेबंदियां मोहड़ा अनाज मंडी में एकत्रित होती हैं तो उन्हें वहां भी रोका जा सकता है। हालांकि अभी इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

रेलयात्रियों को होगी परेशानी
अपने हक की प्राप्ति के लिए बेशक किसानों ने अंबाला-दिल्ली, अंबाला-लुधियाना और अंबाला-चंडीगढ़ रेल सेक्शन को जाम करने का फैसला किया है, लेकिन इसका खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ेगा जोकि अपने गंतव्य पर घंटों देरी से तो पहुंचेगे ही, साथ ही अगर उनकी नई दिल्ली से आगामी कोई लिंक ट्रेन होगी तो वो भी छूट जाएगी और फिर उनके पास टिकट रिफंड का ही विकल्प रह जाएगा।

चल रहा ब्लॉक
अंबाला रेल मंडल के अधीन राजपुरा रेल सेक्शन सहित चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इस कारण अधिकांश ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को भी पंजाब से आने वाली अधिकांश ट्रेनें घंटों की देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं रेलवे की अव्यवस्था भी स्टेशन पर नजर आई क्योंकि देरी से चलने वाली ट्रेनों की जानकारी यात्रियों तक नहीं पहुंंच पा रही थी और वो बार-बार स्टेशन मास्टर और अधीक्षक के कार्यालय में चक्कर काट रहे थे। इस दौरान कुछ यात्रियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए रोष जाहिर किया।

किसान आंदोलन को लेकर सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए हैं। कोई भी सेक्शन अगर बाधित होता है तो उस सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। ट्रेनों को बीच रास्ते के स्टेशनों पर रोका जाएगा ताकि उन्हें खाने-पीने के सामान की दिक्कत न हो। ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। - मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।

यातायात बाधित होने की संभावना, देशभर में रेल पटरियों पर किसानों का जाम आज
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें...आज कहीं जाने की योजना बना रहे है तो सावधान रहिए। देश भर में किसानों द्वारा रेल पटरियों को जाम कर रोष जताने के चलते वीरवार को रेल यातायात बाधित रहने की संभावना बनी हुई है। इसके चलते कई ट्रेनों के देरी से रहने व रद्द हो सकती हैं।

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज 12 हजार के करीब यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, हालांकि त्योहारी सीजन के चलते अब यात्रियों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। अल सुबह और देर रात तक यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर देखी जा सकती है। ऐसे में वीरवार को कई ट्रेनों के देरी से पहुंचने की संभावना है, जिससे यात्रियों को दिनभर ट्रेनों के आने का इंतजार करना पड़ सकता है। इससे जहां यात्रियों को परेशानी होगी तो वहीं अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में देरी होने की संभावना भी है।


बता दें कि किसान एमएसपी सहित कई अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे है और 22 सितंबर को पिपली में चार घंटे तक चली महापंचायत में तीन अक्तूबर को देशभर में पटरियों पर जाम लगाकर खुले तौर पर रोष जताने का एलान किया था। इसके चलते वीरवार को देशभर में किसान जाम लगा सकते हैं, जिससे रेल यातायात बाधित होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed