Haryana Election: भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- उन्हें अपनी हैसियत पता चल जाएगी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक नेताओं में लगातार बयानबाजी जारी है। इस कड़ी में अनिल विज ने भी कांग्रेस को बड़ा बयान दिया है।
विस्तार
अंबाला छावनी विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब धड़ों में बंट चुकी है और हर धड़ा अपना-अपना उम्मीदवार खड़ा कर रहा है। विज ने चुनौती देते हुए कहा कि हमारे मुकाबले में चाहे कोई भी आए, मैंने यहां तक कहा था कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा या राहुल गांधी भी आकर चुनाव लड़ लें, उन्हें अपनी हैसियत का अंदाजा हो जाएगा।
#WATCH हरियाणा: अंबाला छावनी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा, "ये(कांग्रेस) धड़ों का समूह है और हर धड़े ने अपने-अपने आदमी खड़े किए हैं... हमारे मुकाबले में कोई भी आए। मैंने यहां तक कहा था कि चाहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा आकर चुनाव लड़ लें या राहुल गांधी आकर लड़ लें।… pic.twitter.com/uSMkJovtMk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2024विज्ञापन
अनिल विज ने दावा किया कि अंबाला छावनी की जनता सब जानती है और वह भाजपा के साथ है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां और विकास कार्य जनता के सामने हैं, और इसी के आधार पर उन्हें जनता का समर्थन मिलेगा।
#WATCH कुरूक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "लोगों में एकतरफा माहौल है... 2024 में तीसरी बार भाजपा सरकार पर मोहर लगेगी और 8 अक्टूबर के नतीजों में एकतरफा भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी... मैं हरियाणा के लोगों से अपील करूंगा कि विकास की गति को तेज करते हुए… pic.twitter.com/FJClrlVNM4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2024
कुरूक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों में एकतरफा माहौल है। 2024 में तीसरी बार भाजपा सरकार पर मोहर लगेगी और 8 अक्टूबर के नतीजों में एकतरफा भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों से अपील करूंगा कि विकास की गति को तेज करते हुए हरियाणा में कमल के फूल पर डट कर वोट करें।