{"_id":"65e0bd958e4d4a4c71044b64","slug":"haryana-bus-service-started-from-ambala-to-delhi-after-17-days-roadways-started-service-via-shahbad-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अंबाला से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू, 17 दिन बाद रोडवेज ने वाया शाहबाद शुरू की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अंबाला से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू, 17 दिन बाद रोडवेज ने वाया शाहबाद शुरू की सेवा
Thu, 29 Feb 2024 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:53 PM IST
सार
अंबाला से 17 दिन बाद रोडवेज ने वाया शाहबाद दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की है। 11 फरवरी से अंबाला से दिल्ली और पंजाब मार्ग के लिए सीधी बस सेवा बंद की थी।
विज्ञापन
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला से वाया शाहबाद, दिल्ली के लिए रोडवेज ने सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा 17 दिन बाद शुरू की गई। किसान आंदोलन के चलते रोडवेज ने 11 फरवरी से अंबाला से दिल्ली और पंजाब मार्ग के लिए सीधी बस सेवा बंद की थी। पंजाब मार्ग अभी भी बंद है।
विज्ञापन
गुरुवार को अंबाला डिपो ने दोपहर बाद तक दिल्ली के लिए अपनी 15 बसों को संचालन किया, 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए प्रशासन ने 10 फरवरी से अंबाला में शंभू सीमा और शाहबाद में मारकंडा पुल पर बेरिगकेडिंग कर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इससे की किसान दिल्ली की ओर न जाएं। इसके बाद प्रशासन ने यातायात के रूट डायवर्ट कर दिए। जिसके कारण बसें दिल्ली से बसें दोसड़का, बराड़ा, साहा, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंच रही थी। इसी तरह से अंबाला से दिल्ली के लिए वाया साहा , बराडा, दोसड़का होते हुए दिल्ली बार्डर भालगढ़ तक ही बसें जा रही थी।
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डा से सुबह पांच बजे जयपुर के लिए पहली बस का संचालन किया गया। यह बस वाया शाहबाद, दिल्ली होते हुए जयपुर गई। डेढ़ घंटे बाद 6 बजकर 30 मिनट पर दूसरी बस दिल्ली के लिए रवाना की गई। इसके दस मिनट बाद ही सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के लिए तीसरी बस रवाना हुई।
साढे़ आठ बजे से लेकर साढे़ 11 बजे तक दिल्ली बॉर्डर स्थित भालगढ़ तक रोडवेज की पांच बसे रवाना हुई। वहीं 11 बजकर 50 मिनट पर अंबाला से रोहतक के लिए अगली बस चलाई गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर पांच मिनट, 12 बजकर 20 मिनट, 12 बजकर चालीस मिनट, दोपहर एक बजे, और एक बजकर बीस मिनट तक दिल्ली के कश्मीरी गेट आठ बसों का संचालन किया गया।