फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Assembly Elections: Congress candidate's son and friend assaulted during campaigning

Haryana Assembly Elections : प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे और दोस्त के साथ मारपीट, जमकर नारेबाजी

Wed, 02 Oct 2024 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 12:37 AM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी परविंद्र सिंह परी ने बताया कि बाड़ा गांव में डोर टू डोर प्रचार के दौरान गए थे। कुछ लोगों ने अचानक प्रचार करने वालों को रोक लिया। बोले कि गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। जब बोला कि वह तो कांग्रेस से हैं तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections: Congress candidate's son and friend assaulted during campaigning
चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़ा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी परविंद्र सिंह परी के बेटे व दोस्तों के साथ डोर टू डोर प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। इस हमले में फिलहाल दो युवकों के चोटिल होने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन


घायलों ने छावनी नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद पडाव थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी की मौजूदगी में नागरिक अस्पताल के बाहर जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी परविंद्र सिंह परी ने बताया कि बाड़ा गांव में डोर टू डोर प्रचार के दौरान गए थे। कुछ लोगों ने अचानक प्रचार करने वालों को रोक लिया। बोले कि गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। जब बोला कि वह तो कांग्रेस से हैं तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। बताया जाता है कि गाड़ी पर भी हमला किया है। साथ ही दो कार्यकर्ता से भी मारपीट की है। इनमें से एक प्रत्याशी का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed