फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Harvindra, Nisha and Meher became the best athletes, got the honor

हरविंद्र, निशा और मेहर बने बेस्ट एथलीट, मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Harvindra, Nisha and Meher became the best athletes, got the honor
अंबाला। राजकीय पीजी कॉलेज छावनी में वीरवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। एथलेटिक मीट में कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। खेल विभाग के इंचार्ज डॉ. रामकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में हरविंद्र सिंह व महिला वर्ग में मेहर और निशा संयुक्त रूप से बेस्ट एथलीट चुने गए।
विज्ञापन

इसके अलावा महिला जैवलिन थ्रो में लता प्रथम, अंशिता दूसरे व मनप्रीत तीसरे स्थान पर रहीं। हाई जंप में काजल ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और मेहर ने तीसरा स्थान पाया। लांग जंप में मेहर, काजल व निशा विजेता रहीं। डिस्कस थ्रो में निशा, काजल व मनप्रीत ने बाजी मारी। शॉटपुट में मीनाक्षी, तमन्ना व काजल विजेता रहीं। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में जैवलिन थ्रो में अभय प्रकाश, गौतम व गुरमीत विजेता रहे। हाई जंप में गुरमीत, गौरव व राहुल ने बाजी मारी। लांग जंप में यूनिक, साहिल अत्रि व शिवचरण विजेता रहे। डिस्कस थ्रो में दीपक, ताजीम व पंकज ने बाजी मारी। शॉटपुट में ताजीम, रिशव कुमार व अर्पित राणा जीते। पांच हजार मक्टर रेस में पुरुष वर्ग में हरविंद्र प्रथम, पंकज दूसरे व राहुल राणा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में जया प्रथम, मेहर दूसरे व काजल तीसरे स्थान पर रहीं। दस हजार मीटर पुरुष रेस में हरविंद्र सिंह, पंकज दूसरे व सौरव तीसरे स्थान पर रहे। महिला रेस में जया प्रथम, मेहर दूसरे व काजल तीसरे स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण समारोह में मंच संचालन डॉ तन्जूम कंबोज ने किया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. अरूण जोशी ने विजेताओं को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed