फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Harshpreet first in poster competition

Ambala News: पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षप्रीत प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Harshpreet first in poster competition
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एनएसएस विभाग और सोशल साइंस फोरम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, डॉ. बीआर आंबेडकर और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसी विभूतियों के चित्र बनाए। इन पोस्टरों के माध्यम से एकता, अहिंसा, शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत का सशक्त संदेश भी दिया। प्रोफेसर शुभदा ठाकुर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वैज्ञानिकों के बलिदान व योगदान की गहराई का बोध होता है। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की हर्षप्रीत कौर प्रथम, सिमरन द्वितीय और मनप्रीत कौर तृतीय रहीं, जबकि महकप्रीत कौर को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed