फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Harmilap Community Center to be built in Ward No. 21 at a cost of Rs. 22 lakh

Ambala News: 22 लाख से वार्ड नंबर 21 में बनेगा हरमिलाप सामुदायिक केंद्र

Sun, 21 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 21 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Harmilap Community Center to be built in Ward No. 21 at a cost of Rs. 22 lakh
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद सदर का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। नगर परिषद वार्ड स्तर पर धर्मशालाओं सहित सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कर रहा है। यह कार्य कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देश पर करवाया जा रहा है ताकि स्थानीय लोगों को महंगे बैंक्वेट हाॅल या अन्य स्थानों पर न जाना पड़े और उन्हें अपने घर के नजदीक समारोह आदि करने के लिए जगह मिल सके। इसी कड़ी में अब नगर परिषद ने वार्ड नंबर 21 के शाहपुर गांव में हरमिलाप सामुदायिक केंद्र बनाने की योजना तैयार की है ताकि स्थानीय निवासियों की बरसों पुरानी मांग पूरी हो।
विज्ञापन

निविदा जारी, मांगे आवेदन
नगर परिषद की ओर से सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर लगभग 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां कमरों के अलावा एक बड़ा हाॅल, शौचालय सहित वाहन पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। नगर परिषद ने सामुदायिक केंद्र की निविदा जारी कर दी है जोकि अगले सप्ताह खोल दी जाएगी और नियमों को पूरा करने वाली एजेंसी को ठेका जारी कर दिया जाएगा ताकि जल्द सामुदायिक केंद्र का निर्माण आरंभ हो सके।
विज्ञापन

सदर बाजार में स्थापित होने वाली छत्रपति शिवाजी की मूर्ति के लिए भी नगर परिषद ने कार्रवाई आरंभ कर दी है। मूर्ति के निर्माण व स्थापना पर नगर परिषद की ओ से लगभग 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को लेकर भी नगर परिषद ने निविदा जारी कर दी है ताकि मूर्ति से संबंधित आगामी प्रक्रिया आरंभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य वार्डों की तैयार हो रही रूपरेखा
नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने बताया कि बाजार के सुंदरीकरण के साथ वार्ड स्तर पर भी मूलभूत सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है ताकि स्थानीय निवासियों की बरसों पुरानी समस्याओं का समाधान हो सके। इसी कड़ी में आगामी कुछ दिनों में अन्य वार्डों में भी विकास कार्याें की झड़ी लगाई जाएगी। इस संबंध में वार्ड पार्षदों की तरफ से प्रस्ताव मिले हैं और नगर परिषद के अभियंताओं को आगामी योजनाओं से जुड़े प्रस्ताव और होने वाले खर्च की रुपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed