फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hardworking railway workers will become part of the central ticket checking squad

Ambala News: केंद्रीय टिकट चेकिंग दस्ते का हिस्सा बनेंगे कर्मठ रेलकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hardworking railway workers will become part of the central ticket checking squad
अंबाला। देश में चलने वाली वंदे भारत सहित अन्य प्रीमियम ट्रेनों में औचक जांच के लिए केंद्रीय टिकट चेकिंग दस्ता तैनात होगा। इसमें उन कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। जिनका रिकॉर्ड कर्मठता और निष्ठा में अव्वल हो। रेलवे बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग) विपुल सिंघल ने 13 फरवरी 2025 को सभी जोन के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को इस संबंध में दिशानिर्देश भेजे हैं।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने दस्ते में तैनात होने के लिए कुछ नए नियम जोड़े हैं। इसके तहत कर्मचारी का चार वर्ष का रिकॉर्ड देखा जाएगा जोकि अप्रैल 2021 से लेकर दिसंबर 2024 तक का होगा। इसके तहत कर्मचारी ने चार साल के अंदर कितने जुर्माने के मामले बनाए हैं और कितना जुर्माना वसूल किया है। इसका आंकलन किया जाएगा। इसके अलावा तीन साल की विभागीय रिपोर्ट भी देखी जाएगी। वहीं विजिलेंस द्वारा अगर कोई चार्जशीट दी गई है और वो गंभीर है या नहीं। इसकी रिपोर्ट भी विभागीय अधिकारी को देनी होगी।
विज्ञापन

पांच साल की होगी नियुक्ति
केंद्रीय टिकट चेकिंग दस्ते में 4200 ग्रेड पे या इससे अधिक वेतनमान वाले टीटीई को ही शामिल किया जाएगा। प्रत्येक जोन से पांच टीटीई इस दस्ते में मिल किए जाएंगे। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा लेकिन प्रतिनियुक्त पर दस्ते में जाने वाले टीटीई को किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक लाभ नहीं दिया जाएगा। इस दस्ते में जाने वाले कर्मचारियों की अधिकतम आयु सीमा 57 वर्ष से अधिक नहीं होगी। गौरतलब है कि केंद्रीय टिकट चेकिंग दस्ते में प्रत्येक चार वर्ष उन 40 कर्मचारियों को शामिल किया जाता है जो टिकट जांच में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे का अपना एक केंद्रीय टिकट चेकिंग दस्ता होता है जोकि देश में चलने वाली किसी भी ट्रेन में औचक निरीक्षण के लिए मान्य होता है। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को ही शामिल किया जाता है।
-नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed